Advertisement

सानिया मिर्जा: कल चालान कटा, आज खेल रत्‍न

विंबलडन के य्रुगल मुकाबलों में भारत के लिए इतिहास रचने वाली टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को राजीव गांधी खेल रत्‍न पुरस्‍कार के लिए चुना गया है।
सानिया मिर्जा: कल चालान कटा, आज खेल रत्‍न

नई दिल्‍ली। देश की नामी टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के नाम की सिफारिश प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए की गई है। देश के सर्वोच्‍च खेल पुरस्कार के लिए नामित होने वाली वह सिर्फ दूसरी टेनिस खिलाड़ी हैं। दुनिया की नंबर एक महिला युगल टेनिस खिलाड़ी सानिया ने इस साल स्विट्जरलैंड की मार्टिन हिंगिस के साथ विंबलडन खिताब जीतकर देश के लिए इतिहास रच दिया था। 

आज एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली सानिया मिर्जा कल से गलत वजह से सुर्खियों में थीं। सोमवार को हैदराबाद पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए सानिया पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया था। मिली जानकारी के अनुसार, सानिया मिर्ज़ा पर सोमवार को 200 रुपये का जुर्माना किया गया, क्योंकि उनकी कार की नंबर प्लेट नियमों के हिसाब से नहीं थी। गौरतलब है कि सानिया मिर्ज़ा को पिछले ही साल तेलंगाना सरकार ने राज्य की ब्रांड एंबेसेडर बनाया था। 

लिएंडर पेस के बाद सानिया सिर्फ दूसरी टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस शीर्ष पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। पेस को सन 1996 में अटलांटा ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद राजीव गांधी खेल रत्‍न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अपने करियर में तीन मिश्रित ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली सानिया के अलावा स्क्वाॅश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल, चक्का फेंक खिलाड़ी विकास गौड़ा, धाविका टिंटु लुका, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और हाकी कप्तान सरदार सिंह भी इस पुरस्‍कार की दौड़ में शामिल थे। 

 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad