Advertisement

मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर स्वयंभू भवनाथ महादेव की श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री ने आस्था के महाकुंभ महाशिवरात्रि के मेले में शामिल होकर धन्यता महसूस की मुख्यमंत्री ने...
मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर स्वयंभू भवनाथ महादेव की श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की

  • मुख्यमंत्री ने आस्था के महाकुंभ महाशिवरात्रि के मेले में शामिल होकर धन्यता महसूस की
  • मुख्यमंत्री ने भवनाथ मंदिर परिसर में गिरनार तीर्थक्षेत्र और अलग-अलग अखाड़ों के साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर संतों का सम्मान और अभिवादन किया
  • ऊर्जा राज्य मंत्री श्री कौशिकभाई वेकरिया भी भवनाथ महादेव के दर्शन-पूजन में श्रद्धाभाव से शामिल हुए
  • मुख्यमंत्री ने भवनाथ मंदिर परिसर में भक्तों के साथ सहजता से बातचीत कर उनका अभिवादन किया

मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गिरनार पर्वत की गोद और भवनाथ तलहटी में बिराजमान स्वयंभू भवनाथ महादेव के श्रद्धाभाव के साथ दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री के साथ ऊर्जा राज्य मंत्री श्री कौशिकभाई वेकरिया भी श्रद्धापूर्वक भवनाथ महादेव के दर्शन और पूजा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जूनागढ़ में परंपरागत रूप से आयोजित होने वाले पांच दिवसीय महाशिवरात्रि मेले के अंतिम दिन भवनाथ मंदिर परिसर में साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें अंगवस्त्र अर्पित किया और विशेष सम्मान के साथ उनका अभिवादन किया।

संत समागम के लिए प्रसिद्ध इस महाशिवरात्रि के मेले में मुख्मयंत्री ने साधु-संतों के साथ मुलाकात कर आध्यात्मिक चेतना की भी अनुभूति की।

श्री भूपेंद्र पटेल ने भवनाथ मंदिर में स्थित अखंड धूणा (धूनी) के भी दर्शन किए और बाद में मृगी कुंड में श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री ने आस्था के महाकुंभ महाशिवरात्रि के मेले में भवनाथ मंदिर परिसर के सत्संग हॉल में श्री मुक्तानंद बापू, श्री शेरनाथ बापू, श्री हरिहरानंद बापू, श्री महेश गिरि बापू, श्री महेन्द्रानंद गिरि बापू, श्री संपूर्णानंदजी बापू, श्री राजेन्द्रदास बापू, श्री भारद्वाज गिरि बापू, श्री बुद्ध गिरि बापू, श्री सोमनाथ जी बापू सहित अन्य साधु-संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही, उन्होंने साधु-संतों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर अभिवादन किया। इस अवसर पर जिले के पदाधिकारी और अधिकारी उपस्थित रहे।

इस मौके पर जिला कलेक्टर श्री अनिल कुमार राणावसिया और गुजरात पवित्र यात्राधाम बोर्ड के सदस्य सचिव श्री रमेश मेरजा ने स्मृति चिह्न भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत-सम्मान किया। इसके साथ ही ऊर्जा राज्य मंत्री श्री कौशिकभाई वेकरिया का भी स्मृति चिह्न भेंट कर प्रशासन द्वारा स्वागत किया गया।

प्रांत और मेला अधिकारी श्री चरणसिंह गोहिल ने महाशिवरात्रि के मेले के बारे में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने भवनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ सहजतापूर्वक बातचीत की और उनका अभिवादन किया।

उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि के मेले में अलग-अलग अखाड़ों के साधु-संतों और दिगंबर साधुओं की महाशिवरात्रि पर्व पर निकलने वाली रवेड़ी (शाही सवारी) का भी विशेष महत्व है।

भवनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री का महापौर श्री धर्मेशभाई पोशिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हरेशभाई ठुम्मर, सांसद श्री राजेशभाई चुड़ासमा, विधायक श्री संजयभाई कोरड़िया, श्री देवाभाई मालम, श्री भगवानजीभाई करगटिया, उप महापौर श्री आकाशभाई कटारा, मनपा स्थायी समिति अध्यक्ष सुश्री पल्लवीबेन ठाकर, शासक पक्ष के नेता श्री मननभाई अभाणी, दंडक श्री कल्पेशभाई अजवाणी, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री चंदुभाई मकवाणा, शहर भाजपा अध्यक्ष श्री गौरवभाई रूपारेलिया, अग्रणी श्री धवलभाई दवे, श्री पुनितभाई शर्मा, सावज डेयरी के चेयरमैन श्री दिनेशभाई खटारिया, अग्रणी श्री वेलजीभाई मसाणी सहित कई पदाधिकारी और अधिकारियों ने स्वागत किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad