Advertisement
3 मार्च 2025 · MAR 03 , 2025

सप्तरंग

ग्लैमर जगत की खबरें
चित्रांगदा सिंह

नूर गया

नशीली आंखों वाली चित्रांगदा सिंह को भला कौन भूल सकता है। हजारों ख्वाहिशें ऐसी में उनका जादू जो चढ़ा, तो उनके प्रशंसकों के सिर फिर उतरा ही नहीं। फिल्में उनकी बहुत भले ही नहीं आईं लेकिन इस अदाकारा का इंतजार सभी को रहा। अब जब उन्होंने खुद बताया है कि वे पहली बार ओटीटी पर दिखाई देंगी, तो ओटीटी के दीवानों की खुशी का ठिकाना नहीं है। खाकी: द बंगाल चैप्टर में वे जल्द ही दिखाई देंगी। नीरज पांडे निर्देशक हैं, तो फिल्म को लेकर कोई संशय भी नहीं है। कलाकार और निर्देशक दोनों का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है।

दुश्मन के दांत खट्टे

वीर पहाड़िया

फिल्म की कहानी ही कुछ ऐसी थी जिसमें दुश्मन के दांत खट्टे करने थे। पहली बार परदे पर दिखाई दे रहे और स्काई फोर्स फिल्म के नायक वीर पहाड़िया ने अपने किरदार को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती पहाड़िया पर एक गरीब कॉमेडियन ने कुछ नेपोटिज्म टाइप जोक मार दिया। फिर क्या था पहाड़िया ने उसे दुश्मन समझा और भाई की ठुकाई कर दी। अब कितनी भी सफाई दी जाए, ठुकाई तो हो चुकी।   

सत्तर में बेहतर

चंद्रिका टंडन

एक पुरानी कहावत है, सत्तर में बहत्तर। यानी इस उम्र में कितना भी अच्छा आदमी हो, स्थिति खराब हो जाती है। ऐसा सोचने वालों को अब इस कहावत को बदलना पड़ेगा। जिस उम्र में लोग संन्यास लेने के बारे में सोचते हैं, उस उम्र में चंद्रिका टंडन ने अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता है। चंद्रिका के एल्बम त्रिवेणी को चैंटिंग कटगरी यानी जप श्रणी में यह पुस्कार मिला है। चंद्रिका की इसके अलावा भी कई उपलब्धियां हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement