Advertisement

सप्तरंग

ग्लैमर जगत की खबरें
रोहित शर्मा

अव्वल नंबर

ओवर था बीसवां, गेंद थी मार्को जानसन की और जगह थी रांची। वही अपने माही का शहर रांची। इसी शहर में खेले गए पहले वन डे में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हरा दिया। इस जीत की खास बात यह रही कि रोहित शर्मा ने अपने पड़ोसी शाहिद अफरीदी के छक्के जड़ने के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। अफरीदी के नाम 351 छक्के जड़ने का खिताब था। शर्मा जी के लड़के ने 352 बार बॉल को बॉउड्री के पार भेज कर सूची में अपना नाम ऊपर कर लिया। इससे क्रिस गेल तीसरे नंबर पर खिसक गए।

नशा ये प्यार का नशा

यो यो हनी सिंह

सुना तो यही था कि शोहरत के नशे से बड़ा कोई नशा नहीं। लेकिन यो यो हनी सिंह को इस नशे की दोहरी मार झेलनी पड़ी। शोहरत और पैसे के साथ-साथ उन्हें सूखे नशे की लत पड़ गई थी, जिसने उन्हें गर्त में धकेल दिया। अब उन्होंने यह सब छोड़ दिया है लेकिन उन दिनों की यादें पीछा नहीं छोड़तीं। इन साल में वे अपने माता-पिता से भी कभी-कभार ही मिले और अब वे दुआ करते हैं कि किसी दुश्मन को भी ऐसी कोई लत न लगे।

उत्तर बनाम दक्षिण

कीर्ति सुरेश

दक्षिण की जानी मानी अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने दीपिका पादुकोण की 8 घंटे शिफ्ट वाली बहस को अलग ही मोड़ दे दिया है। महानति के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाली कीर्ति का कहना है कि शिफ्ट कलाकारों के लिए हो सकती है लेकिन जो लोग सेट पर काम करते हैं, वो कलाकारों से पहले पहुंचते हैं, उनके जाने के बाद निकलते हैं। लाइटमैन बमुश्किल चार घंटे सो पाते हैं। यह समझना बाकी है कि मिस कीर्ति आपके निशाने पर कौन है?

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement