Advertisement
4 अगस्त 2025 · AUG 04 , 2025

आवरण कथा/ उम्र रोकने की सनकः बढ़ता ही जा रहा मर्ज

कभी केवल हाइ प्रोफाइल लोगों की जीवनशैली का हिस्सा रहे सौंदर्य उपचार आम लोगों को भी ले रहे गिरफ्त में
सबको दिखना है सुंदर

सपनों की रानी का मतलब किसी वक्त होता था, परी की तरह अलभ्य कोई लड़की। अब ऐसा नहीं है। अब जितना सपनों की रानी सजती है, दिल के राजाओं के पास भी सुंदर दिखने के साधनों की कोई कमी नहीं है। भारत का सौंदर्य बाजार तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसमें उम्र और लिंग का कोई बंधन नहीं है। खूबसूरत दिखने के लिए क्रीम-लोशन बीते जमाने की बात हो गई है। त्वचा को निखारने वालों की चांदी है, प्लास्टिक सर्जन हर दिन दर्जनों सर्जरी कर रहे हैं, जिसमें महिलाओं के साथ पुरुष भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। सेलेब्रिटियों के अपने सौंदर्य ब्रांड हैं, आंख मूंदे लोग उनके जैसा दिखने के लिए हर वह जतन कर रहे हैं, जो उनके पसंदीदा कलाकार बता दें। 

ग्राफिक

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement