Advertisement

अमेरिका के फ्लोरिडा में गे नाइट क्लब में फायरिंग, 50 की मौत

अमेरिका के फ्लोरिडा में गे नाइट क्लब में रविवार तड़के फायरिंग हुई। गोलीबारी में 50 लोगों की मौत हो गई है। सूत्रों ने बताया कि कुछ लोग बंधक भी बनाए गए थे। काफी घंटों की मशक्‍कत के बाद पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है। जो अफगानिस्‍तान मूल का था।
अमेरिका के फ्लोरिडा में गे नाइट क्लब में फायरिंग, 50 की मौत

ऑरलैंडो पुलिस के मुताबिक, रविवार तड़के  यह घटना हुई। हमलावर के मकसद का अभी तक पता नहीं चला है। यह आतंकी घटना है या नहीं इसके बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। सोशल मीडिया साइट्स पर लोगों ने इस शूटिंग की घटना से जुड़ी जानकारी शेयर की।  जिसमें बताया जा रहा है कि हमलावर बम जैकेट पहन कर नाइट क्लब में घुसा। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। ये घटना पल्स क्लब में हुई है, जो शहर के समलैंगिकों का क्लब हैै। इस क्लब ने अपने फेसबुक पर ये संदेश लिखा है, ”हर कोई पल्स से निकल जाए और भागता रहे”। घटना के चश्मदीदों ने सोशल साइट पर जो तस्वीरें डाली उसमें क्लब के अंदर की फायरिंग और लोगों के चीखने की आवाजें सुनी जा रही हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad