Advertisement

टेक्सास में अचानक आई बाढ़, तीन की मौत

अमेरिका के मध्य-पश्चिम में हुई रिकॉर्डतोड़ बारिश के कारण आम तौर पर सूखी रहने वाली नदियों में अचानक बाढ़ आ गई है और तूफान आ रहे हैं।
टेक्सास में अचानक आई बाढ़, तीन की मौत

इस वजह से कम से कम 2000 लोगों को अपने घर छोड़कर जाना पड़ा है। टेक्सास में अधिकारियों ने बताया कि तूफान के कारण टेक्सास के यूस्टन में रविवार को  एक अपार्टमेंट परिसर तबाह हो गया है। इस बीच ओकलाहोमा में एक दमकलकर्मी बाढ़ से 10 लोगों को बचाने की कोशिश में मारा गया है।

इसके अलावा ब्लैंको नदी के पास बाढ़ग्रस्त इलाके से एक अन्य व्यक्ति का शव मिला। इस नदी का स्तर महज एक घंटे में 26 फुट तक बढ़ गया था। हेज काउंटी की आपदा प्रबंधन समन्वयक खार्ले स्मिथ ने बताया कि विम्बरले में 350 से 400 घर तबाह हो गए हैं।

इनमें से अधिकतर मकान बह गए हैं। कई लोग लापता हैं। सेन मार्कोस में आपदा प्रबंधन समन्यवयक केनेथ बेल ने कहा कि केवल हेज काउंटी में लाखों डॉलर का नुकसान हुआ है। अब तक तीन लोगों के मरने की खबर है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad