Advertisement

ट्रंप कर रहे हैं भ्रमित, गुमराह और हतोत्साहित करने की हरसंभव कोशिश: हिलेरी

अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने आरोप लगाया है कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी जनता को गुमराह, भ्रमित और हतोत्साहित करने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद वह परिवारों और उपेक्षित तबकों के लिए अपनी लड़ाई लड़ती रहेंगी।
ट्रंप कर रहे हैं भ्रमित, गुमराह और हतोत्साहित करने की हरसंभव कोशिश: हिलेरी

फ्लोरिडा में समलैंगिकों की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए हिलेरी ने कहा, रिपब्लिकन ट्रंप अमेरिकी जनता को भ्रमित, गुमराह और हतोत्साहित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अब समय है कि वे लोकतंत्र का अनादर बंद कर दें। हिलेरी ने कहा कि अमेरिकी जनता देश को लेकर ट्रंप के नकारात्मक और विभाजनकारी दृष्टिकोण के खिलाफ एकजुट हो रही है। हालांकि उन्होंने एफबीआई द्वारा उनके ईमेल मामले की जांच फिर से शुरू किए जाने का प्रत्यक्ष तौर पर जिक्र तो नहीं किया लेकिन अपने समर्थकों से कहा कि वे भ्रमित नहीं हों। उन्होंने कहा, हमारे पास विकल्प है, एक ऐसा राष्ट्रपति जो हमें साथ लाए, हमारे देश को सुरक्षित रखे और अर्थव्यवस्था ऐसी बनाए जो सभी के लिए फायदेमंद हो, न केवल उनके लिए जो शीर्ष पद पर काम करते हैं या जो तुनकमिजाज हैं या अपने काम के योग्य नहीं हैं। पूर्व विदेश मंत्री ने कहा, मैंने अपने पूरे जीवन में परिवारों और उपेक्षित तबके लिए काम किया हैं। अब मैं रूकने वाली नहीं हूं।

हिलेरी के मुताबिक उनकी मां ने उनसे कहा था, कभी भी हिम्मत नहीं हारना। चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण राज्य फ्लोरिडा में हिलेरी ने अपने समर्थकों से कहा, हम भ्रमित नहीं होने वाले। चाहे विरोधी हम पर कितने भी हमलावर क्यों न हों। हम रूकने वाले नहीं। हम जानते हैं कि यह चुनाव कितना महत्वपूर्ण है और कितने लोग हम पर भरोसा जताए हुए हैं। हिलेरी ने आरोप लगाया कि उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी समाज के कई तबकों और मतदाताओं को चुनाव के दिन घर से बाहर नहीं निकलने देने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad