Advertisement

अमेरिकी नौसेना ने लाल सागर में जहाज पर हमले के बाद हूती लड़ाकों को मार गिराया

अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने लाल सागर में एक मालवाहक जहाज पर हमला होने के बाद हूती विद्रोहियों पर...
अमेरिकी नौसेना ने लाल सागर में जहाज पर हमले के बाद हूती लड़ाकों को मार गिराया

अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने लाल सागर में एक मालवाहक जहाज पर हमला होने के बाद हूती विद्रोहियों पर गोलीबारी की जिसमें उसके कई लड़ाके मारे गए। गाजा में युद्ध के बाद से समुद्री संघर्ष भी बढ़ गया है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम आत्मरक्षा में कार्रवाई करने जा रहे हैं।’’

अमेरिकी मध्य कमान ने कहा कि यूएसएस ग्रेवली विध्वंसक पोत के चालक दल के सदस्यों ने पहले शनिवार देर रात को सिंगापुर के ध्वज वाले एक जहाज पर हमला करने वाली दो जहाज रोधी बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराया। सिंगापुर के जहाज पर दक्षिणी लाल सागर में हमला किया गया था।

अमेरिकी नौसेना ने बताया कि इसके बाद चार छोटी नौकाओं ने रविवार सुबह छोटे हथियारों से फिर उसी मालवाहक जहाज पर हमला किया और विद्रोहियों ने जहाज पर चढ़ने की कोशिश की। हूती ने संघर्ष में अपने 10 लड़ाकों के मारे जाने की पुष्टि की है।

वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका ने हूती को स्पष्ट कर दिया है कि ‘‘हम इन खतरों को गंभीरता से लेते हैं और हम आगे उचित निर्णय लेने जा रहे हैं।’’

ईरान समर्थित हूती ने लाल सागर में जहाजों पर हमले की जिम्मेदारी ली है। उसका कहना है कि वह इजराइल से जुड़े या इजराइली बंदरगाहों की ओर जाने वाले जहाजों को निशाना बना रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad