Advertisement

अफगानिस्तान में मस्जिद पर आत्मघाती हमले में 20 की मौत

पूर्वी अफगानिस्तान के गारदेज शहर में शुक्रवार को एक शिया मस्जिद पर किए गए आत्मघाती हमले में 20 लोगों की...
अफगानिस्तान में मस्जिद पर आत्मघाती हमले में 20 की मौत

पूर्वी अफगानिस्तान के गारदेज शहर में शुक्रवार को एक शिया मस्जिद पर किए गए आत्मघाती हमले में 20 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हमला मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए जुटे लोगों को निशाने पर लेकर किया गया था। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

हमले के बाद मस्जिद के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पकतिया राज्य के पुलिस प्रमुख जनरल राज मोहम्मद मनदोजी ने समाचार एजेंसी एफपी को बताया कि इस हमले में 20 लोग मारे गए हैं जबकि करीब 50 घायल हुए हैं। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि हमले में मारे गए और घायलों की संख्या करीब 70 है। जहां यह हमला हुआ है वह जगह पाकिस्तान की सीमा के करीब है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad