Advertisement

श्रीलंका में भारत सहयोग से बने अस्पताल का उद्घाटन करेंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई 2017 को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जाएंगे। वहां वह एक अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे। यह जानकारी श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री राजथा सेनारत्ने ने साप्ताहिक ब्रीफिंग में दी। यह कार्यक्रम संभवतः वैसाक उत्सव के आसपास होगा जो श्रीलंका में बड़ा बौद्ध उत्सव माना जाता है।
श्रीलंका में भारत सहयोग से बने अस्पताल का उद्घाटन करेंगे मोदी

 श्रीलंका के नुवारा इलिया इलाके के छोटे से शहर हेट्टन में यह अस्पताल भारत के सहयोग से बना है। इस क्षेत्र में भारतीय मूल के तमिलों की संख्या अधिक है। यहां भारतीय मूल के तमिल ज्यादातर चाय बागानों में काम करते हैं। इससे पहले मार्च 2015 में भी मोदी श्रीलंका जा चुके हैं। द्विपक्षीय वार्ता के लिए पिछले 28 सालों में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी। प्रधानमंत्री मोदी ने तब तमिल बहुत इलाके वाले जाफना द्वीप का दौरा भी किया था।

स्वास्थ्य मंत्री सेनारत्ने ने कहा कि वह भारत के साथ दवाओं के आयात पर भी बात करेंगे। साथ ही जे पी नड्डा से भी चर्चा करेंगे जो श्रीलंका में विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से आयोजित बैठक में हिस्सा लेने गए हैं। दोनों स्वास्थ्य मंत्री कोलंबो में समुद्री किनारे पर स्थित एक होटल में योग भी करेंगे। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad