Advertisement

पाकिस्तान बन सकता है दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा परमाणु हथियारों वाला देश

पाकिस्तान में इस समय 140 से 150 परमाणु हथियार है और अगर यह स्थिति जारी रही 2025 तक यह बढ़ कर 220 से 250 हो जाएगी। अगर...
पाकिस्तान बन सकता है दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा परमाणु हथियारों वाला देश

पाकिस्तान में इस समय 140 से 150 परमाणु हथियार है और अगर यह स्थिति जारी रही 2025 तक यह बढ़ कर 220 से 250 हो जाएगी। अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तान दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा परमाणु हथियार संपन्न देश हो जाएगा।

यह खुलासा पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर नजर रखने वाले लेखकों के एक हालिया रिपोर्ट में किया गया है। अमेरिका के रक्षा खुफिया एजेंसी ने 1999 में अनुमान लगाया था कि 2020 में पाकिस्तान के पास 60 से 80 परमाणु हथियार होगा जो इससे कहीं अधिक 140 से 150 के बीच है।

बढ़ जाएगा परमाणु भंडार

‘पाकिस्तान परमाणु बल 2018’ में हंस एम क्रिस्टेनसेन, रॉबर्ट एस नोरिस और जुलिया डायमंड ने कहा,‘ हमारा अनुमान है कि अगर मौजूदा स्थिति जारी रही तो 2025 तक देश का परमाणु भंडार वास्तविकता से बढ़ कर कहीं अधिक 220 से 250 के बीच जा सकती है।’ क्रिस्टेनसेन वाशिंगटन डीसी में फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट (एफएएस) के परमाणु सूचना परियोजना निदेशक हैं।

अमेरिका का मूल्यांकन बदला  

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले एक दशक में पाकिस्तान में परमाणु हथियारों की सुरक्षा को लेकर अमेरिका का मूल्यांकन काफी बदल गया है और यह विश्वास से चिंता में बदल गया है। इसकी मुख्य वजह सामरिक परमाणु हथियारों को शामिल करना भी है।

बना रहा है परमाणु मिसाइल

पाकिस्तान लगातार अपने अधिक परमाणु हथियार, अधिक वितरण प्रणाली और अधिक डिलीवरी सिस्टम के साथ परमाणु शस्त्रागार को और फिसाइल मैटेरियल के उत्पादन उद्योग को बढ़ावा दे रहा है। साथ ही पाकिस्तान परमाणु हथियारों से लैस मिसाइलों के विकास पर खास तौर पर ध्यान दे रहा है।  रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान रणनीतिक तौर पर भी सैन्य खतरों का सामना करने के लिए नई शॉर्ट-रेंज परमाणु सक्षम हथियार प्रणालियों को विकसित कर रहा है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad