Advertisement

"भारत करे रूस से युद्ध रोकने की अपील": यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा बोले

रूस के खिलाफ नए दौर के प्रतिबंधों की मांग करते हुए, यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने शनिवार...

रूस के खिलाफ नए दौर के प्रतिबंधों की मांग करते हुए, यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने शनिवार को भारत सहित कई देशों की सरकारों से रूस से चल रहे संघर्ष को रोकने के लिए अपील करने का आह्वान किया। एक टेलीविज़न संबोधन के दौरान, कुलेबा ने रूस पर युद्धविराम समझौतों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और विदेशी छात्रों सहित नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की अनुमति देने के लिए शूटिंग बंद करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, "लगातार 30 वर्षों तक, यूक्रेन, अफ्रीका और एशिया के हजारों छात्रों के लिए एक घर था। उनके (विदेशी छात्रों के) वापसी को सुविधाजनक बनाने के लिए, यूक्रेन ने ट्रेनों की व्यवस्था की, हॉटलाइन स्थापित की, दूतावासों के साथ काम किया है। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने दावा किया कि रूस उन देशों की "सहानुभूति जीतने" की कोशिश कर रहा है जिनके यूक्रेन में विदेशी नागरिक फंसे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि यदि रूस विदेशी छात्रों के मामले में "हेरफेर" करना बंद कर देता है, तो उन सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा, "मैं भारत, चीन और नाइजीरिया की सरकारों से अपील करता हूं कि रूस को रोकने के लिए अपील करें और नागरिकों को जाने की अनुमति दें।"

इसके अलावा, कुलेबा ने कहा कि भारत सहित सभी देश, जो रूस के साथ विशेष संबंध रखते हैं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अपील कर सकते हैं कि "यह युद्ध सभी के हित के खिलाफ है।" यह तर्क देते हुए कि संघर्ष का अंत सभी देशों के सर्वोत्तम हित में है, उन्होंने कहा, "भारत यूक्रेन के कृषि उत्पादों के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है और यदि यह युद्ध जारी रहता है, तो हमारे लिए नई फसल बोना मुश्किल होगा। इसलिए,  यहां तक कि वैश्विक और भारतीय खाद्य सुरक्षा के संदर्भ में भी, इस युद्ध को रोकना ही सर्वोत्तम हित में है।" 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad