Advertisement

कैलिफोर्निया में यहूदी प्रार्थनास्थल पर गोलीबारी में एक की मौत, 3 घायल, संदिग्ध गिरफ्तार

कैलिफोर्निया में यहूदी प्रार्थनास्थल (सिनगॉग) में एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिसमें एक...
कैलिफोर्निया में यहूदी प्रार्थनास्थल पर गोलीबारी में एक की मौत, 3 घायल, संदिग्ध गिरफ्तार

कैलिफोर्निया में यहूदी प्रार्थनास्थल (सिनगॉग) में एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिसमें एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग जख्मी हो गए। इस हमले के मामले में 19 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सेन डियागो काउंटी के शेरिफ बिल गोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गोलीबारी के दौरान, 4 लोग जख्मी हुए थे, जिन्हें पॉलिमर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में एक घायल महिला ने दम तोड़ दिया जबकि अन्य तीन की हालत अब स्थिर है।

संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में यहूदी समुदाय पर सबसे घातक हमला- पावे शहर में गोलीबारी के ठीक छह महीने बाद आई जब एक श्वेत अतिवादी ने पिट्सबर्ग के ट्री ऑफ लाइफ सिनेगॉग में 11 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

19 साल का युवक गिरफ्तार

बिल गोर के मुताबिक, घायलों में एक महिला और दो नाबालिग शामिल हैं। घटना में जान गंवाने वाली महिला बहुत बुजुर्ग थीं। पुलिस ने सेन डियागो से 19 साल के एक लड़के को गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारी उसके सोशल मीडिया अकाउंट की छानबीन कर रहे हैं और ऑनलाइन जारी किए गए एक खुले खत की जांच की जा रही है।

सुबह साढ़े ग्यारह बजे मिली जानकारी

बिल गोर ने बताया कि पुलिस को सिनगॉग में गोलीबारी की घटना की जानकारी सुबह करीब 11:30 बजे मिली। गोलीबारी एक ‘एआर-15 टाइप’ राइफल से की गई थी। बिल गोर ने बताया कि घटनास्थल पर उपस्थित एक गश्त अधिकारी ने संदिग्ध पर गोली चलाई हालांकि वह अधिकारी उस समय ड्यूटी पर नहीं था। सेन डियागो के पुलिस प्रमुख डेविड निस्लेइट के मुताबिक, संदिग्ध को बाद में के-9 अधिकारी ने पकड़ा।

ट्रंप ने जताई संवेदना

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘अभी यह घृणा अपराध जैसा लग रहा है। प्रभावित लोगों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और हम इस मामले की पूरी जांच करेंगे।’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad