Advertisement

पाकिस्तान: पेशावर की एक मस्जिद में बम विस्फोट, 30 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल

पाकिस्तान के शहर पेशावर की एक मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुए बम विस्फोट में 30 लोगों की मौत हो...
पाकिस्तान: पेशावर की एक मस्जिद में बम विस्फोट, 30 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल

पाकिस्तान के शहर पेशावर की एक मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुए बम विस्फोट में 30 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 10 घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्‍या बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।

जियो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान के पेशावर की एक मस्जिद में जुमे की नमाज़ के दौरान हुए बम विस्फोट में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए।

एक बचाव अधिकारी ने बताया कि विस्फोट किस्सा ख्वानी बाजार इलाके में स्थित जामिया मस्जिद में उस समय हुआ जब लोग जुमे की नमाज अदा कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि 10 घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि अब भी कई लोग बुरी तरह से घायल हैं, इसीलिए मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। मौके पर पुलिस और राहत टीम के पहुंचने से पहले आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और अपनी बाइक और कार में उन्हें अस्पतालों तक पहुंचाया।

पेशावर पुलिस ने इस घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया है। मौके से सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि इस बड़े आतंकी हमले को किस संगठन ने अंजाम दिया है। फिलहाल पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और अन्य जगहों पर सावधानी बरती जा रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad