Advertisement

संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार मनाई आंबेडकर जयंती

पहली बार संयुक्त राष्ट्र ने बी आर आंबेडकर की जयंती मनाई और संस्था के एक शीर्ष अधिकारी ने इन प्रख्यात भारतीय समाज सुधारक को हाशिये पर जी रहे लोगों के लिए एक वैश्विक प्रतीक करार दिया और उनके विजन को पूरा करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने की इस वैश्विक निकाय की कटिबद्धता प्रदर्शित की।
संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार मनाई आंबेडकर जयंती

यूएनडीपी की प्रशासक हेलेन क्लार्क ने भारत के स्थायी मिशन द्वारा इस वैश्विक निकाय में अंबेडकर की 125 वीं जयंती पर पहली बार आयोजित एक विशेष समारोह में अपने संबोधन में कहा, संयुक्त राष्ट्र में इस महत्वपूर्ण वर्षगांठ को मनाए जाने पर मैं संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की ओर से भारत की सराहना करती हूं।

संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव पद के उम्मीदवारों में शामिल क्लार्क ने कहा, हम वर्ष 2030 के एजेंडे और दुनिया भर के गरीब एवं वंचित लोगों के लिए अंबेडकर की सोच को हकीकत में बदलना सुनिश्चित करने के लिए भारत के साथ अपनी बेहद करीबी साझेदारी को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी आंबेडकर की 125वीं जयंती कल इस वैश्विक संस्था में मनाई गई थी। उसका आयोजन नागरिक समाज के समूहों कल्पना सरोज फाउंडेशन और फाउंडेशन ऑफ यूमन होराइजन के साथ मिलकर किया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad