Advertisement

डब्ल्यूएचओ की युवाओं को चेतावनी, कहा- ‘आप इससे अछूते नहीं हैं’

दुनिया भर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या दिन पर दिन तेजी बढ़ रहा है। कोरोना से दुनिया भर में...
डब्ल्यूएचओ की युवाओं को चेतावनी, कहा- ‘आप इससे अछूते नहीं हैं’

दुनिया भर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या दिन पर दिन तेजी बढ़ रहा है। कोरोना से दुनिया भर में 9,000 लोगों से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं, भारत की बात करें तो यहां भी अब 271 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दुनिया के युवाओं के लिए संदेश जारी किया है। डब्ल्यूएचओ ने आगाह किया है कि युवा लोग भी वायरस से कम प्रभावित नहीं होंगे और उनके भी इस बीमारी की चपेट में आने की पूरी आशंका है। इस वैश्विक महामारी ने पूरी दुनिया में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।

11,000 के पार पहुंची मृतकों की संख्या

भले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया है कि अमेरिका वायरस के खिलाफ जंग “जीत” रहा है लेकिन अलग-अलग राज्यों ने भी प्रतिबंधों को कड़ा कर दिया है जहां न्यूयॉर्क, इलिनोइस और कैलिफोर्निया ने लोगों को उनके घरों के भीतर रहने का आदेश दिया है। दुनिया भर में वायरस के कारण मृतकों की संख्या 11,000 के पार चली गई है जिसमें से 4,000 मामले बुरी तरह प्रभावित इटली से हैं जहां पिछले एक सप्ताह में रोजाना मृतकों की संख्या अचानक बढ़ गई है।

युवाओं के लिए एक संदेश है: आप इससे अछूते नहीं हैं

वायरस के कारण बुजुर्ग और पूर्व में अन्य बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति सबसे अधिक प्रभावित हैं लेकिन डब्ल्युएचओ प्रमुख तेदरोस अदहानोम गेब्रेयसस ने आगाह किया है कि युवा भी इस बीमारी के प्रति संवेदनशील हैं। तेदरोस ने कहा, “आज मेरे पास युवाओं के लिए एक संदेश है: आप इससे अछूते नहीं हैं। यह वायरस हफ्तों तक आपको अस्पताल में भर्ती करा सकता है या आपकी जान भी ले सकता है।” उन्होंने कहा, ‘आप बीमार न भी पड़ें तो आप कहां जाने के बारे में सोच रहे हैं यह किसी और के लिए जीवन और मौत के बीच का अंतर बन सकता है।‘

वुहान शहर “पूरी दनिया के लिए उम्मीद की किरण’’ लेकर आया

चीन में शनिवार को लगातार तीसरे दिन कोई घरेलू मामला सामने नहीं आया और डब्ल्यूएचओ ने कहा कि चीन का वुहान शहर “पूरी दनिया के लिए उम्मीद की किरण’’ लेकर आया है। लेकिन क्षेत्र में विदेश से आने वाले मामलों की नई लहर को लेकर चिंता बढ़ गई है। हांगकांग में शुक्रवार को 48 संदिग्ध मामले सामने आए जो संकट शुरू होने के बाद से दिन में अब तक का सबसे बड़ा उछाल है। इन संदिग्ध मामलों में से ज्यादातर लोग यूरोप से आए-गए हैं। पूरे यूरोप में सरकारों ने बंदी के उपाय सख्ती से लागू करना जारी रखा हुआ है।

कुछ देशों ने घर से बाहर निकलने पर दी जुर्माना लगाने की चेतावनी दी

इटली में शुक्रवार को सबसे बुरा दिन रहा जहां 627 और लोगों की मौत हो गई और प्रसार को रोकने के प्रयासों के बावजूद मृतकों की कुल संख्या 4,023 पर पहुंच गई है। फ्रांस, इटली, स्पेन और अन्य यूरोपीय देशों ने लोगों को घर पर रहने को कहा है और कुछ मामलों में जुर्माना लगाने की भी चेतावनी दी है। बावरिया जर्मनी का पहला क्षेत्र है जिसने कामबंदी के आदेश दिए हैं। यूरोपीय संघ में अपने पड़ोसियों की राह पर चलते हुए ब्रिटेन ने भी कड़े प्रतिबंधों की घोषणा की है और पब, रेस्तरां और सिनेमाघरों को बंद करने को कहा है।

व्हाइट हाउस में एक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया

साथ ही प्रभावित श्रमिकों की मजदूरी की भरपाई करने का वादा किया है। इस बीच, अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस के कार्यालय में एक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। पेंस प्रकोप को लेकर अमेरिकी प्रतिक्रिया के प्रभारी हैं। फ्रांस ने कहा कि घर में रहने के आदेश के पहले दिन 4,000 लोगों पर जुर्माना लगाया गया। मंत्रियों ने नियम तोड़ने वाले लोगों को ‘बेवकूफ’ बताया।

दुनिया भर में मरने वाले आधे से ज्यादा लोग यूरोप से

कोविड-19 के कारण दुनिया भर में मरने वाले आधे से ज्यादा लोग यूरोप से हैं। वायरस का प्रकोप अफ्रीका और पश्चिम एशिया पर भी गहराता जा रहा है। गेबोन में उप सहारा अफ्रीका में हुई दूसरी मौत का मामला सामने आया है जबकि पूरे अफ्रीका में 900 से ज्यादा मामले सामने आए हैं और संख्या तेजी से बढ़ ही रही है।

वहीं ईरान में शीर्ष नेता आयातुल्ला अली खामनेई और राष्ट्रपति हसन रूहानी ने प्रकोप से देश को उबारने का वादा किया लेकिन सख्त प्रतिबंध लगाने में विश्व के अन्य देशों की सूची में शामिल होने से इनकार कर दिया। लातिन अमेरिका में क्यूबा और बोलिविया दोनों ने अपनी सीमाएं बंद करने की घोषणा की है और कोलंबिया ने कहा कि वह मंगलार से अनिवार्य पृथक व्यवस्था शुरू करेगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad