Advertisement

सुर साम्राज्ञी के निधन पर पाक से भी आई प्रतिक्रिया, मंत्री ने कहा- लता मंगेशकर की आवाज का जादू हमेशा जिंदा रहेगा

देश की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज मुंबई में निधन हो गया है। पूरा देश भारत रत्न लता मंगेशकर के जाने के...
सुर साम्राज्ञी के निधन पर पाक से भी आई प्रतिक्रिया, मंत्री ने कहा- लता मंगेशकर की आवाज का जादू हमेशा जिंदा रहेगा

देश की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज मुंबई में निधन हो गया है। पूरा देश भारत रत्न लता मंगेशकर के जाने के शोक में डूबा हुआ है। हर कोई उनके जाने पर शोक संवेदना व्यक्त कर रहा है। इस बीच पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने रविवार को महान गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया है और उनकी आवाज का जादू हमेशा बना रहेगा।

चौधरी ने बीजिंग से उर्दू में एक शोक संदेश में ट्वीट किया, "लता मंगेशकर की मृत्यु संगीत में एक युग के अंत का प्रतीक है। लता ने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया और उनकी आवाज का जादू हमेशा जिंदा रहेगा।"

उन्होंने कहा, "जहां भी उर्दू बोली और समझी जाती है, वहां लता मंगेशकर को अलविदा कहने वालों की भीड़ होती है।"

उन्होंने अंग्रेजी में अलग से ट्वीट भी किया, "एक लेजेंड अब नहीं रही। लता मंगेशकर दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया। वह संगीत की बेताज रानी थीं। आने वाले समय में उनकी आवाज लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी।

उनके निधन की खबर ट्विटर पर ट्रेंड कर रही थी और लगभग सभी टीवी चैनल उनकी मौत की खबर के साथ-साथ हिट गानों की भरमार के साथ चल रहे हैं।

राज्य द्वारा संचालित पाकिस्तान टेलीविजन ने भी उनकी मृत्यु की कहानी चलाई, जो लता मंगेशकर की सीमाओं के पार लोकप्रियता को दर्शाती है।

92 वर्षीय गायिका के कोविड संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें 8 जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज डॉ प्रतीत समदानी और डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जा रहा था। जनवरी में मंगेशकर की हालत में सुधार हुआ था और उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया था लेकिन शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad