Advertisement

पाकिस्तान: ईद की नमाज के दौरान आत्मघाती विस्फोट, 13 घायल

पाकिस्तान के अपेक्षाकृत शांत दक्षिणी सिंध प्रांत में आज ईद-उल-अजहा की नमाज के वक्त एक शिया मस्जिद के बाहर दो आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोट कर दिया। इस हमले में पांच पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 13 लोग घायल हो गए।
पाकिस्तान: ईद की नमाज के दौरान आत्मघाती विस्फोट, 13 घायल

पाकिस्तान के कराची से 470 किलोमीटर उत्तर शिकारपुर जिले की खानपुर तहसील में चार आत्मघाती हमलावरों ने आज घुसपैठ की। पुलिस ने बताया कि दो हमलावरों ने उस परिसर को निशाना बनाया जहां ईद की नमाज अदा की जा रही थी। एक हमलावर ने खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया। इस घटना में 13 लोग घायल हो गए। घायलों में दो पुलिसकर्मी हैं। हमलावरों में से एक घटना के बाद फरार हो गया। जबकि दो अन्य हमलावरों ने एक शिया मस्जिद को निशाना बनाया लेकिन पुलिस द्वारा प्रवेशद्वार पर ही रोक दिए जाने पर हमलावरों में से एक ने खुद को उड़ा लिया। दूसरे हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है। पिछले साल जिले में एक मस्जिद पर किए गए आत्मघाती हमले में कम से कम 61 लोग मारे गए थे।

पुलिस अधिकारी बेहेरदीन केहरियो ने बताया कि सर्तक पुलिसकर्मियों ने आयोजन स्थल पर एक बड़ी घटना को होने से रोक दिया। विस्फोट में घायल हुए लोगों को शिकारपुर के अस्पतालों में भर्ची कराया गया है। इस हमले की तत्काल किसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। पाकिस्तान में बीते कुछ साल से हिंसा में वृद्धि हुई है। ज्यादातर मामलों में कट्टरपंथी सुन्नी मुस्लिम समूह अल्पसंख्यक शिया मुस्लिमों पर लगातार हमले कर रहे हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad