Advertisement

पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हथियार चाहिए

पाकिस्तान भारत के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता के लिए कम दूरी के परमाणु हथियार चाहता है।
पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हथियार चाहिए

पाकिस्तान सरकार के एक शीर्ष सलाहकार का कहना है कि उनके देश को चिरप्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता हासिल करने के लिए कम दूरी की मारक क्षमता वाले रणनीतिक परमाणु हथियारों की जरूरत है। हालांकि उन्होंने इन चिंताओं को खारिज किया कि यह परमाणु युद्ध के जोखिम को बढा सकता है।

खालिद किदवई ने पाकिस्तान में परमाणु हथियारों के जखीरे की सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं खारिज करते हुए कहा कि इसकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय मौजूद हैं और विश्लेषकों ने इन्हें विश्व का सबसे तेजी से बढ़ते परमाणु हथियार बताए हैं।

पाकिस्तान द्वारा युद्ध में प्रयोग के लिए कम दूरी के हथियारों के साथ लंबी दूरी की मारक क्षमता वाले हथियार बनाने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ये चिंताएं व्यक्त की गई हैं कि देश में इस्लामी आतंकवादियों के खतरे के कारण ये हथियार गलत हाथों में जा सकते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad