Advertisement

यूक्रेन संकट: भारत ने जारी किया हॉटलाइन नम्बर, नागरिकों को कहा "तत्काल" संपर्क करें

भारतीय दूतावास ने रविवार को युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों से उनके मोबाइल नंबर और...
यूक्रेन संकट: भारत ने जारी किया हॉटलाइन नम्बर, नागरिकों को कहा

भारतीय दूतावास ने रविवार को युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों से उनके मोबाइल नंबर और स्थान के साथ "तत्काल आधार" पर संपर्क करने का अनुरोध किया। दूतावास ने इसके लिए गूगल फॉर्म भी जारी किया है, जिसे आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। गूगल फॉर्म में नाम, पासपोर्ट नंबर और वर्तमान स्थान जैसे बुनियादी विवरण मांगे गए हैं।
गौरतलब है कि भारत के दूतावास ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों की निकासी के लिए बुडापेस्ट, हंगरी में एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया है।

दूतावास द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, "हंगरी-यूक्रेन सीमा के पास मौजूद टीमें, हमें इस बात की जानकारी दे रही हैं कि कितने भारतीय सीमा पार कर रहे हैं। हमलोग सभी के आवास, परिवहन आदि की देखभाल कर रहे हैं। इसमें 150 से अधिक स्वयंसेवक लगातार हमारी मदद कर रहे हैं।

बता दें कि भारतीय दूतावास ने आज ऑपरेशन गंगा उड़ानों के अपने अंतिम चरण की शुरुआत की। दूतावास का कहना है कि वे सभी छात्र अपने स्वयं के आवास में रह रहे हैं। ऑपरेशन गंगा तब शुरू किया गया था जब रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ एक सैन्य अभियान शुरू किया था।

आक्रमण के बाद से यूक्रेन ने अपना हवाई क्षेत्र बंद  दिया था। जिसके बाद यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड जैसे पड़ोसी देशों के माध्यम से एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

इस बीच रूस के खिलाफ नए दौर के प्रतिबंधों की मांग करते हुए, यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने शनिवार को भारत सहित कई देशों की सरकारों से रूस से चल रहे संघर्ष को रोकने के लिए अपील करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा, "मैं भारत, चीन और नाइजीरिया की सरकारों से अपील करता हूं कि रूस को रोकने के लिए अपील करें और नागरिकों को जाने की अनुमति दें।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad