Advertisement

यूक्रेन संकट: बाइडन और नाटो से और अधिक सहायता की मांग करेंगे राष्ट्रपति जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को दुनियाभर के लोगों से अनुरोध किया है कि...
यूक्रेन संकट: बाइडन और नाटो से और अधिक सहायता की मांग करेंगे राष्ट्रपति जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को दुनियाभर के लोगों से अनुरोध किया है कि वो सार्वजनिक रूप से एकत्रित होकर यूक्रेन के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करें। जेलेंस्की ने यह बात आज यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को एक महीना पूरा होने पर ब्रसेल्स में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और नाटो के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा।

कीव से राष्ट्रपति कार्यालय ने बृहस्पतिवार रात एक भावुक वीडियो संदेश शेयर किया, जिसमें जेलेंस्की ने कहा, "अपने घरों से बाहर निकलें और आवाज उठाएं। बताएं कि लोग मायने रखते हैं। स्वतंत्रता मायने रखती है। शांति मायने रखती है। यूक्रेन मायने रखता है।"

जेलेंस्की ने रूस पर दबाव बनाने के प्रयास जारी रखते हुए कहा कि वह नाटो सदस्यो के साथ होने वाली वीडियो कांफ्रेंस में यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति समेत और प्रभावी व निर्बाध सहायता प्रदान करने के लिये कहेंगे। बाइडन बृहस्पतिवार को नाटो सदस्यों, जी-7 समूह के नेताओं और यूरोपीय परिषद के साथ सिलसिलेवार बैठकें करने वाले हैं, जिनमें रूस पर नए प्रतिबंध लगाने के अलावा यूक्रेन को और अधिक सैन्य सहायता प्रदान करने पर चर्चा की जा सकती है।

बाइडन के साथ होने वाली बैठक की पूर्व संध्या पर यूरोपीय यूनियन ने यूक्रेन को 550 लाख डॉलर की और सैन्य सहायता प्रदान करने की घोषणा की।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad