बैडमिंटन में भारत को गौरव के कई क्षण देने वाली साइना नेहवाल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में साइना भले ही गोल्ड जीतने से चूक गई हों मगर पहली बार किसी भारतीय खिलाड़ी के इस स्तर तक पहुंचने की खुशी देश में कम नहीं है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने पर साइना नेहवाल को सोमवार को बधाई दी।
लंबे समय से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के कारण चर्चा में रहे भारतीय वन सेवा के अधिकारी संजीव चतुर्वेदी को उत्तराखंड कैडर में भेज दिया गया है। मूल रूप से हरियाणा कैडर के अधिकारी चतुर्वेदी पिछले तीन सालों से अपना कैडर बदलने की गुहार लगा रहे थे।
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी यात्रा की शुरुआत एेतिहासिक शेख जायेद मस्जिद देखने के साथ की है। सऊदी अरब के मक्का और मदीना के बाद यह दुनिया की सबसे बडी मस्जिद है। यहां भी मोदी सेल्फी लेना नहीं भूले।
पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन के मुद्दे पर आज विदेश मंत्रालय ने पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब किया। लेकिन बासित ने उल्टे सीजफायर उल्लंघन के लिए भारत को ही जिम्मेदार ठहरा दिया है।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आज धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक प्रार्थना सभा में खूब हंगामा किया और सभा में शामिल लोगों के साथ मारपीट की गई।
श्रीलंका मूल की सिने अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज मुंबई में एक रेस्तरां खोलना चाहती हैं। वर्ष 2006 में मिस श्रीलंका रह चुकी जैकलीन का श्रीलंका में भी एक रेस्तरां है।
अधिक घरेलू बचत को शेयर बाजारों में लगाने का समर्थन करते हुए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड यानी सेबी के प्रमुख यूके सिन्हा ने कहा है कि शेयर बाजार लंबे समय से दीर्घकालिक स्तर पर 15 प्रतिशत से अधिक सालाना रिटर्न दे रहे हैं। उनका कहना है कि इसके विपरीत सोने पर मिलने वाला रिटर्न 15-20 साल की दीर्घकालिक अवधि के लिहाज से 5-6 प्रतिशत से अधिक नहीं रहा है।