Advertisement

पारंपरिक कोंकणी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे दीपिका-रणवीर

बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के कोमो लेक विला में शादी के बंधन में बंध गए हैं। एएनआई...
पारंपरिक कोंकणी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे दीपिका-रणवीर

बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के कोमो लेक विला में शादी के बंधन में बंध गए हैं। एएनआई के मुताबिक, दोनों की शादी पारंपरिक कोंकणी रीति-रिवाज से हुई। हालांकि दोनों ने ही अपने खास दिन को मीडिया की नजरों से बचाने की पूरी कोशिश की। बताया जा रहा है कि वेन्यू में मेहमानों से कहा गया है कि वे तस्वीरें न क्लिक करें।

इंडस्ट्री के इस कपल के अफेयर की खबरें लंबे समय से थीं लेकिन दोनों में से किसी ने भी कभी इस पर खुलकर बात नहीं की। पिछले दिनों दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शादी की तारीखों का ऐलान किया था।

शादी की तारीख चुनने के पीछे भी एक खास कनेक्शन था। दरअसल रणवीर और दीपिका की साथ में पहली फिल्म यानी संजय लीला भंसाली की 'गोलियों की रासलीला- रामलीला' 15 नवंबर को ही रिलीज हुई थी इसलिए शादी के लिए ये तारीख तय की गई थी। 'रामलीला' के बाद दीपिका और रणवीर ने 'बाजीराव-मस्तानी', 'पद्मावत' में साथ काम किया। बाजीराव-मस्तानी में दीपिका-रणवीर की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था।


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad