Advertisement

शाहरुख खान के जन्मदिन के अवसर पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के सुपरस्टार शाहरुख खान का जन्मदिन है। शाहरुख खान का जन्म 2 नवम्बर सन 1965 को हुआ था।...
शाहरुख खान के जन्मदिन के अवसर पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के सुपरस्टार शाहरुख खान का जन्मदिन है। शाहरुख खान का जन्म 2 नवम्बर सन 1965 को हुआ था। शाहरुख खान के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर। 

 

मोहब्बतें (2000)

 

आदित्य चोपड़ा की फिल्म। जतिन ललित का संगीत। मुख्य भूमिका में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय नजर आईं। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। 

 

देवदास (2002)

 

निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म। उपन्यासकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास देवदास पर आधारित फिल्म। फिल्म में मुख्य भूमिका शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ ने निभाई। 

 

माय नेम इज खान (2010)

 

अमरीका में हुए 9/11 हमलों के बाद मुस्लिमों को लेकर पैदा हुई मानसिकता पर बनी करण जौहर की फिल्म "माय नेम इज खान" से शाहरुख खान और काजोल ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। मां की भूमिक निभाते हुए काजोल ने मां की ममता और उसकी दृढ़ इच्छाशक्ति को सिनेमा के पर्दे पर प्रदर्शित किया। फिल्म कामयाब रही और काजोल, शाहरुख खान को दर्शकों ने पसंद किया। 

 

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ( 1995)

 

निर्देशक आदित्य चोपड़ा की इस फिल्म में काजोल ने सिमरन का किरदार निभाया और हिंदी सिनेमा के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे हिन्दी सिनेमा के इतिहास की सबसे लोकप्रिय फिल्म बनी। काजोल ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया, जिसके लिए सपने भी ज़रूरी हैं और परिवारिक मूल्य भी। शाहरुख खान के साथ काजोल की जोड़ी खूब पसंद की गई। 

 

कुछ कुछ होता है (1998)

निर्देशक करण जौहर की फिल्म। जतिन ललित का संगीत और समीर के गीत। फिल्म में मुख्य भूमिका शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, काजोल ने निभाई। फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad