Advertisement

शाहरूख खान की फिल्म "पठान" का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया

हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता शाहरुख खान की आगामी फिल्म पठान का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ और इसे...
शाहरूख खान की फिल्म

हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता शाहरुख खान की आगामी फिल्म पठान का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। लोगों ने ट्रेलर को पसन्द करते हुए शाहरुख खान के एक्शन अवतार की जमकर तारीफ की। अब फिल्म के ट्रेलर को लेकर बड़ी सूचना यह है कि इसे बीते शनिवार को दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया। इस मौके पर शाहरुख़ ख़ान बुर्ज खलीफा पर मौजूद रहे। शाहरुख खान की बुर्ज खलीफा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं। दुबई पहुंचने से पहले शाहरुख़ ख़ान यूएई में एक अंतर्राष्ट्रीय टी 20 लीग में व्यस्त थे।

फिल्म पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं। निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। विशाल शेखर का संगीत है और कुमार के गीत हैं।फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम नजर आएंगे। 

शाहरूख खान इस फिल्म में धमाकेदार एक्शन करते नजर आएंगे। ट्रेलर देखकर महसूस हो रहा है कि फिल्म देशभक्ति थीम पर आधारित है। इसके साथ ही ऐसा दिखाई दे रहा है कि फिल्म एक्शन परफॉर्मेंस से भरपूर होगी। फैंस ने कुछ समय पहले रिलीज हुए टीजर को भरपूर प्यार दिया था। हालांकि फिल्म के गीत बेशर्म रंग को लेकर एक बड़ी कंट्रोवर्सी हो गई थी, जिस कारण फिल्म के बॉयकॉट की मांग देशभर में उठने लगी थी। 

अब सभी की निगाहें 25 जनवरी 2023 पर टिकी हैं, जब एक लम्बे समय बाद शाहरूख खान सिनेमाघरों में वापसी करेंगे। पठान से शाहरुख खान और बॉलीवुड को बहुत उम्मीदें हैं। सभी को आशा है कि यह उम्मीदें पूरी होंगी और बॉलीवुड नए साल में संक्रमण काल से बाहर आएगा। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad