Advertisement

यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का हुआ निधन, मुम्बई में किया गया अंतिम संस्कार

हिन्दी सिनेमा के मशहूर निर्देशक यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का कल मुंबई में निधन हो गया। पामेला...
यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का हुआ निधन, मुम्बई में किया गया अंतिम संस्कार

हिन्दी सिनेमा के मशहूर निर्देशक यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का कल मुंबई में निधन हो गया। पामेला चोपड़ा 74 वर्ष की थीं और पिछ्ले पंद्रह दिनों से मुम्बई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। 

 

पामेला चोपड़ा निर्देशक यश चोपड़ा की पत्नी होने के साथ साथ एक गायिका और फिल्म लेखिका भी थीं। पामेला चोपड़ा पिछ्ले 15 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं लेकिन उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आ रहा था। गुरुवार सवेरे पामेला चोपड़ा के निधन की सूचना मीडिया में पहुंची। यशराज फिल्म्स के पेज से यह बताया गया कि पामेला चोपड़ा का अंतिम संस्कार मुम्बई में कर दिया गया है। 

 

पामेला चोपड़ा को आखिरी बार यश राज की डॉक्यूमेंट्री 'द रोमांटिक्स' में देखा गया था, जहां उन्होंने अपने पति यश चोपड़ा और उनकी जर्नी के बारे में बात की थी। 'द रोमांटिक्स' में सिर्फ यश चोपड़ा ही नहीं, बल्कि पामेला के बारे में भी वो बातें दिखाई दी, जिन्हें आम लोग अनजान थे। पामेला चोपड़ा के निधन पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सभी कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है। सभी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पामेला चोपड़ा को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad