Advertisement

बिहार : दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग तो खिला दी गर्भनिरोधक दवा, इलाज के दौरान मौत

बिहार के बेतिया में गौनाहा के एक गांव में पड़ोस के युवक ने प्रलोभन देकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। इसके...
बिहार : दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग तो खिला दी गर्भनिरोधक दवा, इलाज के दौरान मौत

बिहार के बेतिया में गौनाहा के एक गांव में पड़ोस के युवक ने प्रलोभन देकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। इसके बाद जब नाबालिग गर्भवती हो गई तो उसे गर्भनिरोधक दवा खिला दी। लेकिन दवा खिलाने से नाबालिग की स्थिति बिगड़ गई जिसके बाद रविवार को उसे जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हिंदुस्तान के मुताबिक , मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. प्रमोद तिवारी ने बताया कि 13 वर्षीय नाबालिग को गंभीर स्थिति में लाया गया था। बहुत ज्यादा रक्तस्राव की वजह से उसकी मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है।

गौनाहा थानाध्यक्ष के अनुसार नाबालिग के पिता की शिकायत पर रविवार को दर्ज एफआईआर में नसरूल्लाह गुल्डन को नामजद किया गया है। इसमें हत्या, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा लगायी गयी है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। नाबालिग के पिता ने पुलिस को बताया कि नसरूल्लाह विदेश में काम करता था। पांच महीने पहले वह गांव लौटा था। उसने प्रलोभन देकर मेरी बेटी के साथ रेप किया।

बच्ची की गर्भवती होने पर पांच दिन पूर्व आरोपी ने गर्भपात की दवा लाकर उसको खिला दी। लेकिन इससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी। उसे ज्यादा रक्तस्राव होने लगा तब हमलोगों को इसकी जानकारी हुई। धीरे-धीरे उसकी स्थिति खराब होती जा रही थी। उसे लेकर गौनाहा रेफर अस्पताल गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। तब उसे लेकर नरकटियागंज अस्पताल पहुंचे। लेकिन यहां पैसे की कमी की वजह से बीते 25 सितंबर की रात उसे घर लेकर लौट गये। उसी रात गौनाहा थानाध्यक्ष को मामले की जानकारी दी। गौनाहा थानाध्यक्ष ने उसी समय आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर छापेमारी की। मगर वह नहीं मिला। बीते रविवार को उसकी हालत नाजुक हो गई। तब जीएमसीएच में उसे भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad