Advertisement

पहले जिगर के टुकड़ों को कुएं में फेंका फिर खुद कूद गई महिला, ये थी वजह

बिहार के पटना में रविवार को एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। यह पूरा...
पहले जिगर के टुकड़ों को कुएं में फेंका फिर खुद कूद गई महिला, ये थी वजह

बिहार के पटना में रविवार को एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। यह पूरा मामला असपुरा स्थित धर्मकांटा के पास का है। महिला की उम्र 28 वर्ष बताई जा रही है। वहीं दोनों बच्चों में एक की उम्र दो साल और दूसरे की तीन महीने की थी। महिला के घर वालों ने उसके ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वहीं बताया जा रहा है कि महिला की कई दिनों से उसके पति से अनबन चल रही थी। फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

महिला की पहचान रानीतालाब थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर मठिया गांव निवासी लाला यादव की पुत्री निशा देवी के तौर पर की गई है। उसकी शादी दुल्हिन बाजार थाना निवासी हरेरामपुर गांव के दिनेश यादव के पुत्र नीरज कुमार से हुई थी। रविवार को महिला अपने मायके से बिक्रम आई थी।

घटना के बारे में बताया गया कि करीब 12 बजे महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर कुएं के पास पहुंची। आसपास ट्रक खड़े हुए थे। ट्रक की आड़ लेकर महिला कुएं तक पहुंची। पहले उनसे अपने जिगर के टुकड़ों को पानी में फेंका फिर खुद कुएं में कूद गई। जब आसपास के लोगों ने कुएं में देखा तो महिला की चप्पल और दोनों बच्चों का शव पानी में तैर रहे थे। यह पूरी घटना धर्मकांटे पर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। इसका वीडियो घटना के चंद मिनटों के बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

घटना की सूचना पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तीनों के शव को ग्रामीणों के सहयोग से कुएं में सीढ़ी लगाकर निकाला गया। उसके बाद शवों को घंटों पहचान के लिए रखा गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शाम को तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना में भेज दिया गया है।

महिला के भाई प्रद्युम्न कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। छठ के पहले भी बहन को मारने की कोशिश की गई थी। महिला ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी थी। इसके बाद पिता उसे मायके ले आए। इस दौरान शनिवार की रात महिला की पति से मोबाइल पर झगड़ा भी हुआ। भाई के अनुसार उसके बड़े भांजे की तबीयत खराब थी, जिसे दिखाने के पति नीरज कुमार ने महिला को बच्चे के साथ बिक्रम आने को कहा था। बिक्रम आने के बाद यह घटना घटी।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad