Advertisement

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा: योगी आदित्यनाथ बोले- अब अयोध्या की सड़कों पर गोली नहीं गूंजेगी, रामोत्सव होगा

अयोध्या में राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो चुकी हैं इस समारोह में कई बड़ी हस्तियां...
राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा: योगी आदित्यनाथ बोले- अब अयोध्या की सड़कों पर गोली नहीं गूंजेगी, रामोत्सव होगा

अयोध्या में राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो चुकी हैं इस समारोह में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुए। सुनहरी रंग का कुर्ता, क्रीम रंग की धोती और उत्तरीय पहने प्रधानमंत्री मोदी नवनिर्मित राम मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर तक पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और गर्भगृह में पूजा-पाठ किया। इस दौरान उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी राम भक्तों को कोटि-कोटि बधाई देते हुए कहा कि 500 साल बाद इस घड़ी को देश मन भावुक और भाव-विभोर हैं। आज भारत का हर गांव अयोध्या धाम है। हर सड़क अयोध्या की ओर आ रही है। आज पूरा देश राममय है। ऐसा लग रहा है त्रेता युग आ गई है।

उन्होंने आगे कहा कि आज हर राम भक्त का हृदय संतोष से भरा है। 5 शताब्दी का इंतजार और हजारों परिवार का बलिदान आज सफल हुआ। अपने ही देश में राम की मंदिर के लिए लड़ाई लड़ी गईं। समाज के सभी तबके ने इसमें अपना सहयोग दिया। उन्होंने आगे कहा कि आज आत्मा प्रफुल्लित है कि मंदिर वही बना है जहां संकल्प लिया था। संकल्प को आज सिद्धि मिली है। 

सीएम योगी जे आगे कहा, "पूरा विश्व दिव्य अयोध्या का साक्षात्कार कर रहा है। डबल इंजन के सरकार से आज सब कुछ पूरा हुआ हैं। राम जी की पेड़ी, गुप्तार कर, भरत और सूरज कुंड का रखरखाव किया जा रहा है।" उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि अब अयोध्या की सड़कें गोलियों की आवाज से नहीं गूंजेंगी। कोई कर्फ्यू नहीं होगा। अब यहां दीपोत्सव और रामोत्सव होगा। स्थापना के चलते सड़कों पर श्रीराम नाम संकीर्तन गूंजेगा।"

  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad