Advertisement

उत्तर भारत में जानलेवा हीटवेव! दिल्ली में तापमान 47.4°C के पार

देश के कई हिस्सों में चिलचिलाती गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। उत्तर भारत का एक बड़ा...
उत्तर भारत में जानलेवा हीटवेव! दिल्ली में तापमान 47.4°C के पार

देश के कई हिस्सों में चिलचिलाती गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। उत्तर भारत का एक बड़ा हिस्सा गर्मी के कारण बढ़ते तापमान से परेशान है। हरियाणा, दिल्ली जैसे उत्तरी राज्यों में हीटवेव की भीषण लहर दर्ज की गई है। सोमवार को राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ का तापमान 47.4 डिग्री रहा जो पूरे देश में सबसे ज्यादा था। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान दर्ज किया गया।

सोमवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, “आज हरियाणा और दिल्ली के कई जगहों पर लू से लेकर भीषण लू की स्थिति देखी गई। राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों सहित पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति देखी गई है। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए अगले 5 दिनों के लिए देश के कई इलाकों में रेल अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली और पंजाब सहित कई राज्य सरकारों ने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर एहतियात के तौर पर कदम उठाए हैं। राज्य सरकार ने स्कूलों में कुछ दिनों के लिए छुट्टियां घोषित करने का निर्देश दिया है, वहीं पढ़ाई में बाधा ना आए इसलिए ऑनलाइन कक्षाओं के विकल्प भी स्कूलों के लिए मौजूद हैं।

शिक्षा निदेशालय के एक परिपत्र के माध्यम से दिल्ली सरकार ने उन सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया जिनमें अभी तक गर्मी की छुट्टियां नहीं हुई हैं। सभी स्कूलों को चालू शैक्षणिक वर्ष के लिए 11 मई से 30 जून तक समर वेकेशन देने का निर्देश दिया। उसी तरह पंजाब सरकार ने भी भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 21 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां देने का निर्देश दिया है।

किन में राज्यों में कितना रहा तापमान?

राजस्थान के गंगानगर में तापमान 46.3 डिग्री, बाडमेर में 46.1 डिग्री, कोटा में 45.8 डिग्री, चुरू में 45.5 डिग्री और बीकानेर में 44.8 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश में, रतलाम और नौगोंग में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस, दतिया में 45.2 डिग्री, खजुराहो में 44.8 डिग्री और ग्वालियर में 44.7 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद नूंह में 46.8 डिग्री, फरीदाबाद में 46.2 डिग्री, झज्जर में 45.9 डिग्री और भिवानी और नारनौल में 45.7 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस जबकि लुधियाना में 43.6 डिग्री दर्ज किया गया।

पिछले हफ्ते, प्रमुख जलवायु वैज्ञानिकों के एक समूह ने कहा कि इसी तरह की गर्मी की लहरें हर 30 साल में एक बार आ सकती हैं और जलवायु परिवर्तन के कारण, उनकी संभावना पहले से ही लगभग 45 गुना अधिक हो गई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad