Advertisement

दिल्ली में कोरोना से 20 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या पहुंची 8 हजार के पार

देश और दुनिया में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली  में कोरोना संक्रमण के...
दिल्ली में कोरोना से 20 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या पहुंची 8 हजार के पार

देश और दुनिया में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली  में कोरोना संक्रमण के कारण एक दिन में 20 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही यहां कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 100 के पार जा चुकी है। अब तक 106 लोगों की कोरोना वायरस की चपेट में आने के कारण जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा 359 नए केस भी सामने आये हैं। अब यहां कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 8 हजार के करीब पहुंच चुकी है। अभी कुल 7998 पॉजिटिव केस की पुष्टि हो चुकी है।

दिल्ली में अब तक संक्रमण को चुनौती देने में 2858 लोग कामयाब हुए। फिलहाल दिल्ली में कोरोना के 5084 एक्टिव केस हैं।मंगलवार को 86 मौतों के साथ मामलों की कुल संख्या 7,639 थी। मृतक रोगियों की कुल संख्या में से 58 ऐसे हैं जिनकी उम्र 60 और उससे अधिक थी। कुल मौतों का यह 54 फीसदी है।

100 से ज्यादा हेल्थ स्टाफ पॉजिटिव

दिल्ली के बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल के 106 हेल्थ स्टाफ कोरोना पॉजिटिव मिला है। यहां के किसी भी अस्पताल के स्वास्थ्य सेवा के कर्मचारियों के बीच संक्रमण की यह सबसे अधिक संख्या है। यहां काम करने वाले तीन कर्मचारियों का कहना है कि इस संक्रमण के फैलने का कारण हॉस्पिटल की लापरवाही है।

लोगों से मांगे सुझाव

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से लॉकडाउन में राहत के संबंध में राय मांगी थी। आम लोगों से सीएम ने अपील की थी कि वे अपने सुझाव दिल्ली सरकार को 13 मई यानी बुधवार की शाम 5 बजे तक भेज सकते हैं।

देश में 24 सौ से ज्यादा की मौत

देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक इस संक्रमण से 74 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 2400 से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है। covid19india.org के मुताबिक, देश में अब तक 74,292 कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं 2415 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। अभी सक्रिय मामलों की संख्या 47,420 है। जबकि 24453 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 3,525 मामले सामने आए हैं और 122 मौतें हुई हैं। देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 74,281 हो गई है इसमें 47,480 सक्रिय मामले, 24386 ठीक / डिस्चार्ज /माइग्रेट मामले और 2,415 मौतें शामिल हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad