Advertisement

मुंबई, पुणे में कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाएगी एयर इंडिया

शिवसेना सांसदों द्वारा मुंबई और पुणे हवाई अड्डों पर एयरलाइन का संचालन बाधित करने की कथित चेतावनी के बाद एयर इंडिया इन दोनों हवाई अड्डों पर अपने कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ा सकती है।
मुंबई, पुणे में कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाएगी एयर इंडिया

एयर इंडिया के एक सूत्र ने कहा कि  हम मुंबई और पुणे हवाई अड्डों पर उड़ान संचालन बाधित करने की चेतावनी के मद्देनजर इन हवाई अड्डों पर तैनात अपने कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ा रहे हैं। सूत्र ने कहा कि एयर इंडिया के कर्मचारी की सुरक्षा सर्वोपरि है और वह इसको लेकर कोई खतरा नहीं मोल ले सकती।

यह कदम इसलिए भी उठाने की संभावना है क्योंकि मुंबई और पुणे हवाई अड्डों पर कुछ एयर इंडिया कर्मचारी संघ शिवसेना की ट्रेड यूनियन भारतीय कामगार संघ से संबद्ध हैं।

शिवसेना सांसदों ने पार्टी सांसद रवींद्र गायकवाड़ के विमान सफर पर लगी रोक हटाने के संबंध में नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू से कोई भरोसा मिलने में असफल रहने के बाद महाराष्ट्र के दो प्रमुख हवाई अड्डों पर एयर इंडिया विमान का संचालन बाधित करने की चेतावनी दी है। गायकवाड़ पर गत महीने एयरलाइन के एक अधिकारी को चप्पल से मारने का आरोप लगा था। गायकवाड़ ने घटना के बाद पहली बार इससे पहले दिन में लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा लिया। (एजेंसी)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad