Advertisement

पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी सेरिब्रल अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी को सेरिब्रल अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी स्थिति...
पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी सेरिब्रल अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी को सेरिब्रल अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सेरिब्रल अटैक के बाद सोमवार को चटर्जी को कोलकाता के बेले वू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि 2014 में उन्हें एक छोटा सेरिब्रल स्ट्रोक पड़ चुका है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने अस्पताल के सूत्रों के हवाले से बताया कि यह हीमोराजिक स्ट्रोक के साथ एक मीडियम आकार का थक्का है जो वैसे तो सामान्य है, लेकिन 89 साल की आयु के रोगी के लिए खतरनाक है। इससे पहले अस्पताल ने इस खबर की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक हैं सोमनाथ

सोमनाथ चटर्जी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। सोमनाथ चटर्जी ने संसदीय प्रणाली की सर्वोच्च संवैधानिक पदों में से एक लोकसभा अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। सोमनाथ दा ने चौदहवीं लोकसभा में पश्चिम बंगाल के बोलपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए लोकसभा अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।

हिंदू महासभा के संस्थापक अध्यक्ष निर्मलचंद्र चटर्जी के पुत्र हैं सेमनाथ

सोमनाथ चटर्जी मशहूर वकील और हिंदू महासभा के संस्थापक अध्यक्ष निर्मलचंद्र चटर्जी के पुत्र हैं। चटर्जी ने हाल ही में पंचायत चुनावों पर राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) की आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक करियर के दौरान पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान इतनी हिंसा नहीं देखी।

दस बार चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंचने वाले सोमनाथ चटर्जी 1968 में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य बने और 1971 में पहली बार लोकसभा के सदस्य बने।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad