Advertisement

यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, ICU में किया गया शिफ्ट

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने पर...
यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, ICU में किया गया शिफ्ट

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रविवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्हें एक महीने पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुलायम सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद अखिलेश यादव और डिंपल यादव मेदांता अस्पताल पहुंच गए हैं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार 82 वर्षीय नेता का इलाज ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ नितिन सूद और डॉ सुशील कटारिया की देखरेख में चल रहा है। उनका 22 अगस्त से अस्पताल में इलाज चल रहा है। सपा नेता को जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लखनऊ में, समाजवादी पार्टी की राज्य इकाई के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने भी पुष्टि की कि मुलायम यादव को मेदांता अस्पताल के आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा, "हम सभी मुलायम सिंह यादव की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति से चिंतित हैं और उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।" यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मुलायम सिंह के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad