Advertisement

न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त; 14 मई को लेंगे शपथ

न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई को मंगलवार को भारत का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। वे 14 मई को...
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त; 14 मई को लेंगे शपथ

न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई को मंगलवार को भारत का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। वे 14 मई को सीजेआई का पदभार ग्रहण करेंगे, एक दिन पहले ही मौजूदा सीजेआई न्यायमूर्ति संजीव खन्ना का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

कानून मंत्रालय ने न्यायमूर्ति गवई की भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, सीजेआई खन्ना ने 16 अप्रैल को केंद्र सरकार को उनके नाम की अनुशंसा की थी।

न्यायमूर्ति गवई का कार्यकाल छह महीने का होगा और वे 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर 23 दिसंबर को पद से मुक्त हो जाएंगे। वे मौजूदा सीजेआई खन्ना के बाद सर्वोच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad