Advertisement

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बने पिता, अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उनती पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा माता-पिता बन गए हैं।...
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बने पिता, अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उनती पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा माता-पिता बन गए हैं। अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया है। अनुष्का और विराट की बेटी का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आज दोपहर को हुआ। विराट ने सोशल मीडिया के जरिये यह जानकारी दी। उन्होंने प्यार और मंगलकामनाओं के सभी का धन्यवाद किया। माता-पिता बनने पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लोग बधाई दे रहे हैं।

 

बता दें कि काफी समय से विराट-अनुष्का अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे थे।विराट कोहली अपने बच्चे के जन्म से पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापिस भारत आ गए हैं और वह अनुष्का के साथ ही है।

विराट ने 11 दिसंबर 2017 को बॉलिवुड अभिनेत्री अनुष्का से शादी की थी। इटली में हुई शादी में काफी करीबी दोस्तों और कुछ रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था।

 

विराट कोहली ने ट्वीटर पर संदेश शेयर करते हुए कहा, हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। आगे उन्होंने कहा, अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक है और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवसी चाहिए होगी।

इसी बीच क्रिकेटर शिखर धवन ने भी बधाई दी है। उन्होंने विराट-अनुष्का को बेटी के जन्म पर बधाई और बच्ची को प्यार दिया है। युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा ने कमेंट करते हुए लिखा, "शुभकामनाएं." तो वहीं, रकुल प्रीत सिंह लिखा, "ओह माई गोड, बधाई।"

 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने विराट कोहली के ट्विवटर पोर्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, "आप दोनों को ढ़ेरों शुभकामनाएं।" बीसीसीआई ने भी ट्वीट करते हुए बधाई दी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad