Advertisement

कौन है 7 लाख का इनामी गैंगस्टर काला जठेड़ी, जिसे दिल्ली पुलिस ने सहारनपुर से किया गिरफ्तार

नई दिल्ली की स्पेशल सेल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दिल्ली पुलिस की...
कौन है 7 लाख का इनामी गैंगस्टर काला जठेड़ी, जिसे दिल्ली पुलिस ने सहारनपुर से किया गिरफ्तार

नई दिल्ली की स्पेशल सेल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार को मोस्ट वांटेड गैंगस्टर में से एक संदीप उर्फ काला जठेड़ी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने काला जठेड़ी पर सात लाख रुपये का ईनाम भी रखा था।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस की डीसीपी मनीषी चंद्रा के अनुसार शुक्रवार को यूपी के सहारनपुर से मोस्ट वांटेड क्रिमिनल काला जठेड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने जानकारी दी है कि काला जठेड़ी के खिलाफ दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई मामले दर्ज हैं।

बता दें कि बीते साल गुड़गांव पुलिस पर हुए हमले के बाद काला जठेड़ी को छुड़ा लिया गया था, जिसके बाद से ही वह फरार था। दरअसल बीते साल 2 फरवरी के दिन गुड़गांव पुलिस काला जठेड़ी को पेशी के लिए फरीदाबाद अदालत में लेकर आई थी। जिसके बाद वापसी के समय उसके गैंग वालों ने पुलिस की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिगं कर उसे छुड़ा लिया था।

जानकारी के मुताबिक, लारेंस बिश्नोई गिरोह को पहले राजू बसौदी थाईलैंड में बैठकर ऑपरेट कर रहा था। हरियाणा एसटीएफ ने उसे वहां से डिपोर्ट कराकर गिरफ्तार किया था। लारेंस बिश्नोई पहले ही जेल में है। अब इस गिरोह को काला जठेड़ी ही ऑपरेट कर रहा था। काला का गिरोह रंगदारी, फिरौती, लूट व हत्या की वारदात के लिए कुख्यात है।

बता दें कि बीती साल 2 फरवरी को गुड़गांव पुलिस संदीप उर्फ काला जठेड़ी को फरीदाबाद अदालत में पेशी के लिए लेकर आई थी। उसे वापस ले जाने के दौरान गुड़गांव मार्ग पर बदमाशों ने पुलिस की बस घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर काला जठेड़ी को छुड़ा लिया था। इस मामले में डबुआ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। तभी से काला जठेड़ी फिल्मी अंदाज में फरार था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad