Advertisement

दिल्ली में खतरे के निशान को पार कर रही यमुना नदी! जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की चेतावनी जारी

राजधानी दिल्ली में पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर बुधवार सुबह 204.61 मीटर तक पहुंच गया और यह...
दिल्ली में खतरे के निशान को पार कर रही यमुना नदी! जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की चेतावनी जारी

राजधानी दिल्ली में पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर बुधवार सुबह 204.61 मीटर तक पहुंच गया और यह लगातार दूसरे दिन 204.50 मीटर के चेतावनी के निशान से ऊपर रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय जल आयोग की ओर से मंगलवार शाम जारी बाढ़ की चेतावनी के अनुसार, जलस्तर बुधवार शाम तक खतरे के निशान को पार कर सकता है।

यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार (26 अगस्त) को चेतावनी स्तर पार कर 204.56 मीटर तक पहुंच गया। इसके बाद केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने बाढ़ की चेतावनी जारी की।

ओल्ड रेलवे ब्रिज (ओआरबी) पर यह स्तर रात नौ बजे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि जलस्तर 205.36 मीटर तक पहुंच सकता है, जो खतरे के निशान के बेहद करीब है। प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है ताकि संभावित खतरे से निपटा जा सके।

सीडब्ल्यूसी ने जारी की चेतावनी

केंद्रीय जल आयोग ने बताया कि ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ की चेतावनी इसलिए जारी की गई क्योंकि यह खतरे के निशान यानी 205.33 मीटर के करीब पहुंच गया है। आयोग ने सभी प्रशासनिक इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। पीटीआई के अनुसार, नदी के तटबंधों के भीतर रहने वाले लोगों को चेतावनी दी जाएगी और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी की जा रही है।

केंद्रीय बाढ़ कक्ष के अधिकारियों के अनुसार, वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे छोड़ा जा रहा पानी यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी का मुख्य कारण है। छोड़े गए पानी को दिल्ली तक पहुंचने में 48 से 50 घंटे का समय लगता है। ऊपरी इलाकों से कम मात्रा में पानी छोड़े जाने के बावजूद जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार, जलस्तर में थोड़ी और वृद्धि होगी, लेकिन आज शाम तक यह खतरे के निशान से नीचे रहने की संभावना है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad