Advertisement

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 20,544 हुई, 653 लोगों की मौत, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मौतें

देश भर में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। संक्रमितों की...
देश में कोरोना मरीजों की संख्या 20,544 हुई, 653 लोगों की मौत, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मौतें

देश भर में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार पहुंच गई है। covid19india.org के मुताबिक, देश में इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 20,544 हो गई है। इनमें 15,769 एक्टिव केस हैं जबकि 4,122 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश में अब तक इस वायरस से मरने वालों की संख्या 645 हो गई है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1,383 नए मामले सामने आए हैं और 50 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देश भर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 19,984 हो गई है, जिसमें 15,474 सक्रिय हैं, 3,870 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 640 लोगों की मौत हो गई है।

महाराष्ट्र और गुजरात में सबसे ज्यादा मौतें

कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा मौत के मामले महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अब तक 251 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि राज्य में कोविड-19 संक्रमण के अब तक 5,218 मामले सामने आए हैं। इसके बाद गुजरात में संक्रमितों की संख्या में बड़ी वृद्धि देखी गई और यहां संक्रमितों की संख्या 2,178 हो गई है। यहां अब तक 90 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 1,552 हो गई है जबकि मरने वालों की संख्या 80 है। 

 

उद्धव ठाकरे के सरकारी आवास पर तैनात एएसआई कोरोना पॉजिटिव

मुंबई पुलिस ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आधिकारिक आवास वर्षा बंगले में तैनात एक सहायक पुलिस निरीक्षक कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उसके छह करीबी लोगों को क्वारंटीन केंद्र में रखा गया है।

राजस्थान में आज सुबह 9 बजे तक 64 नए मामले सामने आए

राजस्थान में आज सुबह 9 बजे तक कोरोनावायरस (कोविड-19) के 64 नए मामले सामने आए । राज्य में मरीजों की संख्या 1,799 हो गई है। इनमें से 274 लोग ठीक हो गए हैं। 97 लोग डिस्चार्ज हो गए हैं और 26 लोगों की मौत हो गई है।

ओडिशा में तीन नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 82 हुई

ओडिशा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोरोना पॉजिटिव के तीन नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 82 हो गई है। जिसमें से 30 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक की मौत हो गई है। 

महाराष्ट्र में अब तक 251 लोगों की मौत 

महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के कुल 5,218 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। कोरोना के इन केसों में से 4,245 एक्टिव हैं और 722 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। राज्य में अब तक सबसे अधिक 251 लोगों की जान जा चुकी है। 

दिल्ली में अब तक 47 लोगों की मौत 

राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के संक्रमण का मामला बढ़ रहा है। राजधानी में कोरोनावायरस के अब तक 2,156 मामलों में 1,498 एक्टिव केस हैं। कोविड-19 महामारी से जहां 47 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 611 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।

दिल्ली में 87 इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित

दिल्ली के कृष्णापुरी में गली नं. 3 के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है। दिल्ली सरकार ने इस क्षेत्र को नियंत्रण क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन) घोषित किया है। दिल्ली में कोरोना कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 87 हो गई है।

दिल्ली-नोएडा(गौतमबुद्धनगर) की सीमा  पूरी तरह से बंद

 दिल्ली-नोएडा, गौतमबुद्धनगर की सीमा को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। एसआई गुरमुख सिंह ने कहा, केवल पास वाले , मीडियाकर्मियों, डॉक्टरों, सफाई कर्मचारियों और फलों - सब्जियों को ले जाने वाले वाहनों को आने-जाने की अनुमति दी जा रही है।

यहां देखें राज्यवार कोविड-19 के आंकड़े 

राज्य

संक्रमित

मौत

आंध्र प्रदेश

757

22

अंडमान-निकोबार

17

0

अरुणाचल प्रदेश

01

0

असम

35

01

बिहार

126

02

चंडीगढ़

27

0

छत्तीसगढ़

36

0

दिल्ली

2,156

47

गोवा

07

0

गुजरात

2,178

90

हरियाणा

255

03

हिमाचल प्रदेश

39

02

जम्मू-कश्मीर

380

05

झारखंड

46

02

कर्नाटक

418

17

केरल

426

02

लद्दाख

18

0

मध्य प्रदेश

1,552

80

महाराष्ट्र

5218

251

मणिपुर

02

0

मिजोरम

01

0

ओडिशा

79

01

पुडुचेरी

07

0

पंजाब

251

16

राजस्थान

1,735

26

तमिलनाडु

1,596

18

तेलंगाना

928

23

उत्तराखंड

46

0

उत्तर प्रदेश

1,337

21

पश्चिम बंगाल

392

15

 

देश में कुल मामले

 

20,080

 

645

 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad