Advertisement

भारत में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा जल्द चीन के करीब; 81,997 मामलों की पुष्टि, 2,649 मौतें

देश भर में कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़ती जा रही है। जल्द ही कोरोना संक्रमितों का यह आंकड़ा चीन के...
भारत में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा जल्द चीन के करीब; 81,997 मामलों की पुष्टि, 2,649 मौतें

देश भर में कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़ती जा रही है। जल्द ही कोरोना संक्रमितों का यह आंकड़ा चीन के बराबर हो जाएगा। चीन में अब तक 82,933 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं भारत में अब कोविड-19 पॉजिटिव लोगों की संख्या लगभग 82,000 पहुंच गई है। जबकि इस वायरस के चलते मृतकों का आंकड़ा भी 26,000 को पार कर गया है।

covid19india.org के मुताबिक, देश में 81,997 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 2,649 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 51,374 है। जबकि 27,969 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में 1,602 नए मामले, 44 मौतें

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में 1,602 नए मामले और 44 मौतें रिपोर्ट की गईं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 27,524 और मौतों की संख्या बढ़कर 1,019 हो गई है। राज्य में अब तक कुल 6,059 रोगियों को छुट्टी दी गई और सक्रिय मामलों की संख्या 20,441 है।
वहीं, मुंबई की बात करें तो यहां 998 नए पॉजिटिव मामले और 25 मौतें रिपोर्ट हुईं। यहां कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 16,579 और मौतें 621 हो गई है। आज अस्पतालों से कुल 443 लोगों को छुट्टी दी गई। अब तक 4,234 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।

94 साल की महिला हुई ठीक, अस्पताल से डिस्चार्ज

महाराष्ट्र के सांगली ज़िले में एक 94 वर्षीय महिला ने कोरोना वायरस को मात दी। मिरज कोविड-19 अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सेज़ ने तालियां बजाकर 94 वर्षीय बुजुर्ग महिला को विदा किया।

राजस्थान में 206 नए केस

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राजस्थान में कोरोना के 206 नए पॉजिटिव मामलों और 4 मौतों को मिलाकर कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या क्रमशः 4,534 और मौतों की संख्या 125 हो गई है। राज्य में अब तक ठीक हुए मामलों की संख्या 2,638 जबकि 1,771 सक्रिय मामले हैं।

झारखंड में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 192 पहुँची

झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि झारखंड में कोरोना के लिए दो और लोगों का टेस्ट पॉजिटिव आया। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 192 तक पहुंच गई है।

पश्चिम बंगाल में 87 नए मामलों की पुष्टि

पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में आज 87 कोरोना मामलों की पुष्टि हुई। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 2,377 है जिसमें 143 मौतें शामिल हैं। कोमोरविडिटी के कारण 72 मौतें हुई हैं।

गोवा में एक महीने बाद आए नए मामले

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया, एक महीने से अधिक अवधि के बाद गोवा में कोरोना के आठ नए मामलों की सूचना मिली है जिनमें से सभी बाहर के राज्य से आए हैं। इन 8 पॉजिटिव मामलों से राज्य में कोई कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है।

वाराणसी में कोविड-19 से दूसरी मौत

उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी के बीएचयू सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कोविड-19 की एक मरीज की बृहस्पतिवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जिला प्रशासन ने बताया कि 58 वर्षीय महिला का संबंध लल्लापुरा हॉटस्पॉट से है। यह मरीज दिनांक चार मई को बीएचयू सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराई गई थी। उन्हें मधुमेह, उच्चरक्तचाप और थायरॉयड की बीमारी थी। यह कोरोना वायरस संक्रमण से जिले में हुई दूसरी मौत है। जिले में अभी तक 90 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से दो लोगों की मौत हुई है जबकि 55 लोग संक्रमण मुक्त होकर घर लौट गए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad