Advertisement

गैंगस्टर नीरज बवाना गिरफ्तार

हत्या, हत्या की कोशिश और जबरन वसूली के दर्जनों मामले में आरोपी दिल्ली के सर्वाधिक वांछित गैंगस्टर नीरज बवाना को मंगवार को तड़के दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने गिरफ्तार कर लिया है।
गैंगस्टर नीरज बवाना गिरफ्तार

कई राज्यों के पुलिस बल उसकी तलाश कर रहे थे। विशेष आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) एस एन श्रीवास्तव ने कहा, हमने मंगलवार तड़के नीरज बवाना को गिरफ्तार कर लिया है। उसे एक सूचना के बाद मुंडा सड़क से सुबह करीब पौने चार बजे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि बवाना दिल्ली के सर्वाधिक वांछित गैंगस्टरों में से एक था। बवाना बाहरी, पश्चिमोत्तर और पश्चिमी दिल्ली में कथित रूप से जबरन वसूली करने वालों का गिरोह चलाता था। उसके भाई राजेश बवाना को पिछले वर्ष गिरफ्तार किया गया था जबकि उसकी मां और एक अन्य भाई को हाल में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया था। वे अवैध हथियार लेकर जा रहे थे।

उसके गिरोह ने अमित उर्फ भूरा को भगाने में कथित भूमिका निभाई थी। भूरा उत्तराखंड पुलिस की हिरासत से उस समय फरार हो गया था जब उसे बागपत अदालत ले जाया जा रहा था। पटियाला पुलिस ने कुछ दिन पहले भूरा को गिरफ्तार किया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad