Advertisement

जी20 शिखर सम्मेलन स्थल पर पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी ने किया विश्व नेताओं का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के शीर्ष नेताओं की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह...
जी20 शिखर सम्मेलन स्थल पर पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी ने किया विश्व नेताओं का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के शीर्ष नेताओं की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह राजधानी दिल्ली स्थित जी20 शिखर सम्मेलन स्थल भारत मंडपम पहुंचे। इस दौरान, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल सहित अन्य अधिकारी उनके साथ थे। आयोजन स्थल पर पीएम मोदी ने किन जी20 नेताओं का स्वागत किया। आइए एक नजर डालते हैं- 

- सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद दिल्ली के प्रगति मैदान में जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली के प्रगति मैदान में G20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रधानमंत्री ली कियांग दिल्ली के प्रगति मैदान में G20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा दिल्ली के प्रगति मैदान में जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो दिल्ली के प्रगति मैदान में जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव दिल्ली के प्रगति मैदान में जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगन दिल्ली के प्रगति मैदान में G20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दिल्ली के प्रगति मैदान में जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा दिल्ली के प्रगति मैदान में G20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा दिल्ली के प्रगति मैदान में जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

- इससे पहले G20 के मुख्य समन्वयक हर्ष वर्धन श्रृंगला ने दिल्ली के प्रगति मैदान में G20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में प्रदर्शनी केंद्र पहुंचे। हर्ष वर्धन श्रृंगला ने कहा कि यहां पर लगभग 30 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। RBI के इनोवेशन हब में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी का पहली बार प्रदर्शन हो रहा है, तो अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि जिनके बैंक अकाउंट भारत में नहीं होंगे उनके मोबाइल वॉलेट से पैसे डाल सकते हैं। इन 9 महीनों में भारत का अच्छी तरह प्रदर्शन हुआ है क्योंकि हम 200 से अधिक बैठक 60 स्थानों में कर चुके हैं।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल दिल्ली के प्रगति मैदान में G20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज दिल्ली के प्रगति मैदान में जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो दिल्ली के प्रगति मैदान में G20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग और स्पेन की उपराष्ट्रपति नादिया कैल्विनो दिल्ली के प्रगति मैदान में जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुटे और नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू दिल्ली के प्रगति मैदान में G20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

संयुक्त अरब अमीरात(UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान दिल्ली के प्रगति मैदान में G20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम दिल्ली के प्रगति मैदान में जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनॉथ दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचीं।

IMF (अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा दिल्ली के प्रगति मैदान में जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

शिखर सम्मेलन के पहले प्रमुख सत्र के सुबह 10.30 बजे शुरू हो गया है। शिखर सम्मेलन के तीन मुख्य सत्र ‘एक पृथ्वी, एक कुटुम्ब और एक भविष्य’ के विषय पर आधारित हैं।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad