Advertisement

गडकरी : भगवान या सरकार पर भरोसा ना करें किसान

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि किसानों को अपने जीवन का दायित्व स्वयं लेने की जरूरत है।
गडकरी : भगवान या सरकार पर भरोसा ना करें किसान

किसानों को भगवान या सरकार पर भरोसा करना बंद करने की नसीहत देते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन का दायित्व स्वयं लेने की जरूरत है ताकि वे उसमें सुधार कर सकें।

यहां शुक्रवार शाम साइंस कोर ग्राउंड में कृषि विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में गडकरी ने किसान समुदाय से अपनी मानसिकता बदलने और सफलता के लिए नई प्रौद्योगिकी अपनाने को कहा है।

उन्होंने कहा भगवान या सरकार पर भरोसा न करें। किसानों को अपने जीवन में सुधार के लिए खुद की पहल करनी होगी। नवीनतम प्रौद्योगिकी अपना कर अपना जीवन आप खुद बदल सकते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad