हर दिन का अपना एक महत्व होता है। कुछ-न-कुछ घटनाएं प्रत्येक दिन घटती है। जानिए, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं...
1882 - शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। 
1884 - प्रसिद्ध क्रांतिकारी और 'गदर पार्टी' के संस्थापक लाला हरदयाल का जन्म। 
1933 - जर्मनी ने मित्र राष्ट्रों के समूह से अलग होने की घोषणा की। 
1943 - जापान ने फिलीपींस की स्वतंत्रता की घोषणा की। 
1946 - हालैंड और इंडोनेशिया ने संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए। 
1948 - इजरायल और मिस्र के बीच युद्ध की शुरूआत हुई। 
1953 - भारत में संपदा शुल्क अधिनियम प्रभावशील हुआ। 
1956 - डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने अपने तीन लाख 85 हजार अनुयायियों के साथ कोचांदा में बौद्ध धर्म अपनाया। 
1964- डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर को 35 वर्ष की उम्र में अमेरिकी समाज में रंगभेद के विरुद्ध अहिंसात्मक आंदोलन के लिए नोबेल शांति पुरस्कृत किया गया। 
1981 - होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने। 
1979 - जर्मनी के बॉन में परमाणु ऊर्जा के खिलाफ करीब एक लाख लोगों ने प्रदर्शन किया। 
1997 - ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फ़िलिप ने अमृतसर के जलियांवाला बाग़ में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
1999 - परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) अमेरिकी सीनेट में नामंजूर। 
2000 - अमेरिका ने पाकिस्तान सहित 22 देशों में अपने दूतावास बंद किये। 
2002 - बुसान में 14वें एशियाई खेलों का समापन। 
2004 - पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया। 
2007 - अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को मंजूरी प्रदान की। 
2008 - भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की जरुरतों को पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा की। 
2010 - दिल्ली में 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन।
2012 - नाइजीरिया की एक मस्जिद में बंदूकधारियों ने 20 लोगों की हत्या की।
 
                                                 
                             
                                                 
                                                 
                                                 
			 
                     
                    