Advertisement

धीरूभाई अंबानी, रजनीकांत, अनुपम खेर को पद्म सम्मान

देश की विभिन्न हस्तियों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा हो गई है। दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत, रिलायंस समूह के संस्थापक दिवंगत धीरूभाई अंबानी, आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर और मीडिया कारोबारी रामोजी राव को देश के दूसरे सबसे उंचे नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए चुना गया है।
धीरूभाई अंबानी, रजनीकांत, अनुपम खेर को पद्म सम्मान

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन डीआरडीओ के पूर्व प्रमुख वी.के. आत्रो, कैंसर विशेषज्ञ और अडयार कैंसर संस्थान के प्रमुख डॉ. वी शांता, जानीमानी भरत नाट्यम एवं कुचिपुडी नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति, शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी और भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री अविनाश दीक्षित को भी इस साल के गणतंत्र दिवस समारोहों के अवसर पर पद्म विभूषण सम्मान के लिए चुना गया है।

 

जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर, गायक उदित नारायण, पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक विनोद राय, ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ अखबार का प्रकाशन करने वाली मीडिया कंपनी बेनेट कोलमैन एंड कंपनी की अध्यक्ष इंदु जैन, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, बैंडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, आध्यात्मिक गुरु दिवंगत स्वामी दयानंद सरस्वती एवं स्वामी तेजोमयानंद और भारत में अमेरिका के राजदूत रहे रॉबर्ट ब्लैकविल उन 19 लोगों में शामिल हैं जिन्हें पद्म भूषण के लिए चुना गया है। उद्योगपति पलोन जी शापूरजी मिस्त्री (टाटा संस के चेयरमैन साइरस पी. मिस्‍त्री के पिता), मारुति सुजुकी के अध्यक्ष आर.सी. भार्गव और प्रख्यात वास्तुकार हफीज कॉट्रैक्टर भी पद्म भूषण के लिए चुने गए लोगों में शामिल हैं। जानेमाने मूर्तिकार राम वी सुतार, मणिपुरी रंगमंच कलाकार हाइसनेम कन्हैयालाल, हिंदी एवं तेलुगु लेखक यारालगड्डा लक्ष्मी प्रसाद, संस्कृत विद्वान एन एस रामानुज ताताचार्य, पंजाबी पत्रकार बरजिंदर सिंह हमदर्द, गैस्ट्रोएन्ट्रोलाॅजिस्ट डी नागेश्वर रेड्डी और वैग्यानिक ए वी रामा राव को भी पद्म भूषण के लिए चुना गया।

 

 

 

मुंबई आतंकवादी हमले के मुकदमे में सरकारी वकील रहे उज्ज्वल निकम, बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और प्रियंका चोपड़ा को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया है। इनके अलावा दिवंगत अभिनेता सईद जाफरी, मास्टरकार्ड के सीईओ अजयपाल सिंह बग्गा, तीरंदाज दीपिका कुमारी, भरतनाट्यम नृत्यांगना प्रतिभा प्रहलाद, गुजराती लोक संगीतज्ञ भीखूदन गढ़वी, गोवा के संगीतकार तुलसीदास बोरकर और वैज्ञानिक ओंकार नाथ श्रीवास्तव को पद्मश्री के लिए चुना गया है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad