Advertisement

मौसम विभाग की चेतावनी कहीं घना कोहरा तो कहीं भारी बारिश

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले दो दिनों में खराब मौसम रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 5 और 6 दिसंबर को मौसम खराब रहने के बारे में चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग की चेतावनी कहीं घना कोहरा तो कहीं भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक निकोबार द्वीप में कुछ स्थानों पर भारी और निकोबार तथा अंडमान द्वीप के दूर दराज के इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है । मछुआरों को निकोबार द्वीप के आस पास समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। निकोबार द्वीप समूह के आसपास हवा की गति 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 45 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है और आज रात हवा की यह गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। 

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तरी छत्तीसगढ़ और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में कुछ स्‍थानों पर घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। समुद्र में और तट पर मौसम काफी खराब रहने की संभावना है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad