Advertisement

सौरभ गांगुली की हुई सर्जरी: तीन ब्लॉकेज हटाए गए, एक स्टंट भी डाला गया, अब हालत स्थिर

बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की तबीयत शनिवार को बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें...
सौरभ गांगुली की हुई सर्जरी: तीन ब्लॉकेज हटाए गए, एक स्टंट भी डाला गया, अब हालत स्थिर

बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की तबीयत शनिवार को बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। गांगुली की सेहत को लेकर डॉक्टरों ने ताजा मेडिकल बुलेटिन जारी कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अब स्थिर है। शनिवार को दोपहर 3 बजे के करीब उनका दिल का छोटा सा ऑपरेशन किया गया था। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वुडलैंड अस्पताल के डॉ. सरोज मंडल, डॉ सौतिक पंडा और डॉ सप्तर्षि बासु 48 वर्षीय गांगुली का  इलाज कर रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनके तीन आर्टरी में ब्लॉकेज थे जिसे सर्जरी कर दिया गया है। अब उनकी हालत स्थिर है। गांगुली की तबीयत में रात को थोड़ा उतार-चढाव देखने को मिला है। उनका प्लस रेट 70 बना हुआ है और बीपी 110/70 है। रविवार की सुबह गांगुली का ईसीजी भी किया गया है। फिलहाल कुछ दिन सौरव गांगुली डॉक्टरों की देखरेख में रहेंगे।

गांगुली के राइट कोरोनरी आर्टरी में स्टंट भी लगाया गया है। डॉक्टरों ने बताया है कि मेडिकल बुलेटिन तैयार करते वक्त सौरव गांगुली नींद में थे। उनकी बॉडी के बाकी पैरामीटर्स ,सभी नॉर्मल हैं। अस्पताल का कहना है कि सौरव गांगुली अभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं और जरूरत के मुताबिक उनका उपचार किया जा रहा है।

शनिवार की शाम को सौरव गांगुली का हाल जानने के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी वुडलैंड्स हॉस्पिटल पहुंची थी। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर सौरव गांगुली का हाल जाना। क्रिकेट की दुनिया में गांगुली को दादा के नाम से जाना जाता है और उनकी सेहत के जल्द-से-जल्द ठीक होने को लेकर सभी दुआ कर रहे हैं।  

 

 

 

 

 

   

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad