Advertisement

इंतजार खत्म: चंद्रयान-3 लॉन्च के लिए तैयार, इसरो प्रमुख ने बताया शेड्यूल, जुलाई में होगा प्रक्षेपण

भारत का बहुतप्रतिक्षित चंद्र मिशन 'चंद्रयान-3' बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। बुधवार को चंद्रयान-3 के...
इंतजार खत्म: चंद्रयान-3 लॉन्च के लिए तैयार, इसरो प्रमुख ने बताया शेड्यूल, जुलाई में होगा प्रक्षेपण

भारत का बहुतप्रतिक्षित चंद्र मिशन 'चंद्रयान-3' बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। बुधवार को चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग प्रोग्राम की घोषणा हो गई। चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के लिए 13 जुलाई को दोपहर ढाई बजे का समय निर्धारित किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित रूप से उतरने और वहां गतिविधियां करने की क्षमता प्रदर्शित करने के लिए चंद्रयान-2 के बाद का यह एक अभियान है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग 12-25 जुलाई के बीच होगी। सारी टेस्टिंग हो चुकी है। लॉन्चिंग डेट की घोषणा जल्द की जाएगी। यह भारत की चंद्र पर जाने की तीसरी कोशिश होगी। इससे पहले की दो कोशिशों में से एक में भारत को सफलता तो एक में असफलता हाथ लगी थी।

इसरो चीफ ने बताया कि चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण 13 जुलाई को दोपहर बाद 2:30 बजे किया जाएगा। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से होगी। यदि इसरो का यह मिशन सफल रहता है तो भारत चंद्रमा पर अपना स्पेसक्राफ्ट उतारने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।अधिकारियों के अनुसार, चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश स्थित श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपण यान मार्क-3 के जरिये प्रक्षेपित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए 13 जुलाई को दोपहर ढाई बजे का समय निर्धारित किया गया है।

प्रणोदक मॉड्यूल ‘लैंडर’ और ‘रोवर’ को 100 किलोमीटर तक चंद्रमा की कक्षा में ले जाएगा। इसमें, चंद्रमा की कक्षा से पृथ्वी के ध्रुवीय मापन का अध्ययन करने के लिए एक ‘स्पेक्ट्रो-पोलरमेट्री’ पेलोड भी जोड़ा गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad