Advertisement

गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो, चुनाव से पहले लगाए जा रहे सियासी मायने

हरियाणा सरकार ने गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो दे दी है। पंजाब चुनाव से पहले मिली इस फरलो के कई सियासी...
गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो, चुनाव से पहले लगाए जा रहे सियासी मायने

हरियाणा सरकार ने गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो दे दी है। पंजाब चुनाव से पहले मिली इस फरलो के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। बता दें कि रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम फिलहाल रोहतक की सुनारीया जेल में बंद हैं।

अपनी दो शिष्यों से बलात्कार के मामले में वर्तमान में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम को तीन सप्ताह की छुट्टी (फरलो) दी गई है। जेल के एक अधिकारी ने अगले तीन सप्ताह के लिए डेरा प्रमुख की रिहाई की पुष्टि की है।

इससे पहले, उसे अपनी बीमार मां से मिलने के लिए सूर्योदय से सूर्यास्त तक कई बार आपातकालीन पैरोल दी गई थी, लेकिन इस बार उसे फर्लो दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के जेल मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने कहा कि कानून के अनुसार, हर कैदी का फरलो पाने का अधिकार है और यही डेरा प्रमुख पर भी लागू होता है।

 

बता दें कि गुरमीत राम रहीम को साल 2002 में पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या मामले में 8 अक्टूबर को दोषी करार दिया गया था, जिसमें उसे और चार अन्यों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इससे पहले साध्वी से रेप और हत्या के मामले में अगस्त 2017 में राम रहीम को दोषी ठहराया गया था। सीबीआई की विशेष अदालत ने यह फैसला सुनाया था, जिसके बाद डेरा सच्चा सौदा ने हरियाणा में कहीं-कहीं हिंसा की थी। इसके बाद अगस्त 2017 में ही राम रहीम को 20 साल की सजा सुना दी गई थी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad